4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यकौन हैं सुशील पासी? जिनके राहुल गांधी का 'राइट हैंड' बनने की...

कौन हैं सुशील पासी? जिनके राहुल गांधी का ‘राइट हैंड’ बनने की खबर से कांग्रेस में मच गई खलबली

Published on

रायबरेली:

कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक अपुष्ट खबर को लेकर सियासी बाजार गरम रहा। ऐसी खबर आई कि कांग्रेस पार्टी ने एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम उठाते हुए राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी  का प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इससे जुड़ा एक लेटर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि अभी तक किसी भी पदाधिकारी ने इस खबर के सही होने की पुष्टि नहीं की है।

राहुल गांधी का प्रतिनिधित्व अभी तक किशोरीलाल शर्मा करते थे, जो अमेठी से सांसद बन चुके हैं। सुशील पासी भी स्थानीय स्तर की राजनीति में सक्रिय हैं। वह दो बार बछरावां से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनकी नियुक्ति को कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश में दलित वोट बैंक को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। सुशील पासी पहले से ही पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और बिहार राज्य के प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। अब रायबरेली में राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि की भूमिका भी निभाने की बात सामने आ रही है।

कौन हैं सुशील पासी?
सुशील पासी रायबरेली जिले के निवासी हैं और कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से सक्रिय हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा में संगठनात्मक कौशल और जमीनी स्तर पर काम करने की क्षमता ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। वर्तमान में वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के पद पर कार्यरत हैं और बिहार में पार्टी के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उनकी नियुक्ति को राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के भीतर युवा और समर्पित चेहरों को आगे लाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

सुशील पासी के राजनीतिक सफर के विषय में यदि बात करें तो इन्होंने बहुजन समाज पार्टी से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की इसके बाद जब आर चौधरी ने बीएस-4 बनाया तो सुशील पासी BS-4 में आ गए। उसके बाद बस-4 से भी नाता तोड़कर कांग्रेस के सदस्य बने कांग्रेस में उन्हें समय-समय पर प्रोन्नति मिली| बीते लगभग एक दशक के समय से अधिक के अपने राजनीतिक सफर में सुशील पासी ने बछरावां विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ा लेकिन उसमें इन्हें सफलता नहीं मिली।

बछरावां विधानसभा क्षेत्र से सुशील पासी ने पांच बार चुनाव लड़ा हर बार शिकस्त का सामना उन्हें करना पड़ा। रायबरेली कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने इस पूरी खबर और सुशील पासी को राहुल गांधी के प्रतिनिधि की बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कई ऐसा कोई भी आदेश और पत्र हमारे पास नहीं आया है। इसलिए इस पूरी बात को हम लोग पुष्टि करने में असमर्थ हैं और यह फेक आईडी के तौर पर देखी जा रही है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...