13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार की बाहों में ये महिला कौन? ताजमहल के सामने बिहार...

नीतीश कुमार की बाहों में ये महिला कौन? ताजमहल के सामने बिहार CM की पुरानी फोटो को बुझो तो जानें

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों राज्य की सियासत में चर्चा में बने हुए हैं। विरोधी दल उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। इधर नीतीश कुमार की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी को मुस्लिम संगठनों ने बायकॉट कर दिया। इन सबके बीच नीतीश कुमार की एक फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है। इस तस्वीर में नीतीश कुमार एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। महिला नीतीश कुमार की बाहों में है। आइए जानते हैं कौन हैं ये महिला…

ताजमहल के सामने ली गई थी तस्वीर
सोशल मीडिया पर बिहार सीएम नीतीश कुमार की जो तस्वीर वायरल हो रही है, वो उस समय की है, जब नीतीश कुमार यूपी के आगरा में स्थित ताजमहल का दीदार करने गए थे। इसी दौरान नीतीश कुमार ने एक महिला के साथ ताजमहल के सामने फोटो खिंचाई थी। इस तस्वीर में नीतीश कुमार की बाहों में महिला को देखा जा सकता है। इस महिला से नीतीश कुमार बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। फोटो में दिख रही महिला के बारे में आपको बताते हैं।

नीतीश के साथ दिखने वाली महिला उनकी पत्नी मंजू कुमारी
फोटो में नीतीश कुमार की बाहों में दिखने वाली महिला कोई और नहीं, बल्कि उनकी पत्नी मंजू कुमारी हैं। मंजू कुमारी और नीतीश कुमार शादी के बाद ताजमहल घूमने गए थे। इसी दौरान दोनों ने ताजमहल के सामने ये फोटो खिंचाई थी, जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नीतीश कुमार और मंजू कुमारी का रिश्ता
नीतीश और मंजू कुमार की 1973 में इंटरकास्ट अरेंज मैरिज हुई थी। नीतीश कुमार अपनी पत्नी मंजू सिन्हा से बेहद प्रेम करते थे। 2007 में जब मंजू कुमारी का निधन हुआ तो नीतीश कुमार फूट-फूट कर रो रहे थे। इतना ही नहीं, नीतीश कुमार ने अपनी पत्नी की याद में राजधानी पटना के राजेंद्र नगर में एक स्मारक बनवाकर उनकी एक प्रतिमा लगवाई है। नीतीश कुमार चाहे कहीं भी हों, हर पुण्यतिथि और जन्मतिथि के मौके पर वहां जाना नहीं भूलते।

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...