12.2 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यहरियाणा में किसकी बनेगी 'छोटी सरकार'? बीजेपी-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला, दोनों को...

हरियाणा में किसकी बनेगी ‘छोटी सरकार’? बीजेपी-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला, दोनों को बागियों से खतरा

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा निकाय चुनाव में इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। गुरुग्राम की बात करें तो यहां नगर निगम में मेयर प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों महिला प्रत्याशी पंजाबी समाज में सुनार बिरादरी से हैं। मुकाबले में बीजेपी और कांग्रेस में से सीट किसके हिस्से आएगी, यह तो आने वाला समय बताएगा। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव से निकाय इलेक्शन की तुलना जानकार सही नहीं मान रहे, क्योंकि यह लोकल मुद्दों को लेकर लड़ा जाने वाला चुनाव है। नगर निगम के नौ लाख से अधिक वोटर्स इस बार अपनी मेयर चुनेंगे। इससे पहले पार्षदों के पास मेयर चुनने का अधिकार था। दोनों के साथ स्टार प्रचारक भी जल्द ही देखने को मिलेंगे।

बीजेपी की राजरानी पहली बार चुनावी मैदान में
बीजेपी की ओर से मेयर प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा की तो वह राजनीति की पिच पर नई खिलाड़ी हैं। वह पहली बार राजनीति में आई हैं। उनके पति का दशकों का राजनीति का अनुभव काम आएगा। उनके पति तिलकराज मल्होत्रा बीजेपी के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। वह 2000 में विधानसभा चुनाव गुड़गांव से लड़ चुके हैं। गुड़गांव में करीब दो दशक पुराना नाता कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सीमा पाहूजा का है। उन्होंने 2011 में मेयर चुनाव लड़ा। क्रॉस वोटिंग से वह मेयर नहीं बन पाईं। चार वोट के चलते मेयर बनने से चूक गईं। वह लगातार दूसरी बार पार्षद बनीं। बीजेपी की अर्जुन मंडल अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे पदों पर रही हैं।

मूलभूत सुविधाओं पर होगी बात
यह चुनाव शहर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर है। इस चुनाव में निगम एरिया की जर्जर सड़कें, करोड़ों खर्च करने के बाद शहर के बदहाल सफाई व्यवस्था, बंधवाड़ी में कूड़े का पहाड़, घरों से कूड़ा उठाने की बेहतर व्यवस्था न होने के अलावा सीवर जाम से लोग परेशान हैं। यह मुद्दे चुनाव का रुख तय करेंगे। इसमें बीजेपी को ही नुकसान हो सकता है। बीजेपी के ही मेयर यहां अब तक बने हैं। प्रदेश में सरकार भी तीसरी बार बीजेपी की है। बीजेपी के बागी भी चुनाव लड़ रहे हैं। उनसे भी कहीं न कहीं पार्टी को नुकसान हो सकता है। पूर्व मेयर, पूर्व डिप्टी मेयर, पूर्व पार्षद मैदान में अपनी ही पार्टी के प्रत्याशियों के सामने हैं। कई आरडब्ल्यूए भी मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार और प्रशासन को घेर चुके हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...