8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यकांग्रेसी क्यों लेने लगे निर्मला सीतारमण के साथ सेल्फी?

कांग्रेसी क्यों लेने लगे निर्मला सीतारमण के साथ सेल्फी?

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार के आखिरी दिन सियासी दलों के स्टार प्रचारकों ने खूब पसीना बहाया। राज्य में जगह-जगह भाजपा, कांग्रेस, आप और माकपा के केंद्रीय नेताओं ने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं और रोड शो किए। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका ने गांधी सिरमौर जिला के शिलाई में रैली को संबोधित किया। इसके बाद उनका शिमला के ऐतिहासिक मॉल रोड पर रोड शो का कार्यक्रम प्रस्तावित था। लेकिन खराब मौसम की वजह से प्रियंका गांधी रोड शो में नहीं पहुंच पाईं। प्रियंका के इंतज़ार में कांग्रेस नेत्रियों और कार्यकर्ताओं का मॉल रोड पर भारी जमावड़ा लगा रहा।

नज़ारा उस दौरान दिलचस्प बन गया जब रोड शो में मौजूद कांग्रेस नेत्रियों ने मॉल रोड से गुजर रही भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को रोका और उनके साथ सेल्फी खींचने लग गईं। कांग्रेस नेत्रियों में निर्मला सीतारमण के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई।

दरअसल निर्मला सीतारमण भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए शिमला आई हैं। यहां प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करने के बाद वह मॉल रोड पर घूमने निकलीं थीं कि प्रियंका गांधी के रोड शो में पहुंची महिलाएं उन्हें घेर कर सेल्फियां लेने लगीं। भाजपा ने इस बात को मीडिया के साथ साझा करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है।

भाजपा के सह मीडिया प्रभारी कर्ण नन्दा का कहना है कि केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण की लोकप्रियता कांग्रेस नेत्रियों को भा गई है। रोड शो में प्रियंका तो नहीं आई पर निर्मला के साथ उन्होंने सेल्फी खीचवाई। कर्ण नन्दा कहते हैं कि कांग्रेस नेत्रियों का निर्मला के प्रति उत्साह यहां देखने लायक था। यह दर्शाता है जहां भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हिमाचल के चुनाव में गंभीर है और अपना कीमती समय लगा रहा है। वहीं गांधी परिवार हिमाचल से बेरुखी बनाए हुए है।बता दें कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए सभी 68 सीटों पर 12 नवम्बर को एक चरण में मतदान होना है। वहीं चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को घोषित होगा।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...