13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यटीपू सुल्तान की मूर्ति क्यों नहीं लगनी चाहिए? कांग्रेस ने BJP को...

टीपू सुल्तान की मूर्ति क्यों नहीं लगनी चाहिए? कांग्रेस ने BJP को घेरा

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक में कांग्रेस की ओर से टीपू सुल्तान की 100 फीट की मूर्ति स्थापित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के सीनियर लीडर सिद्धारमैया ने भी इसका समर्थन किया है। कांग्रेस विधायक तनवीर सैत ने टीपू सुल्तान की 100 फीट की मूर्ति स्थापित करने की बात कही थी। इसे लेकर सवाल किया गया तो सिद्धारमैया ने कहा, ‘टीपू सुल्तान की मूर्ति क्यों नहीं लगाई जा सकती? उन्हें बनाने दीजिए, क्या वह इसके लायक नहीं हैं?’

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने (बीजेपी) नारायण गुरु, आंबेडकर और अन्य के बारे में क्या कहा? वे झूठी बातें कहते हैं। मालूम हो कि कांग्रेस की ओर से टीपू सुल्तान की प्रतिमा स्थापित करने की योजना को लेकर उस समय बयान दिया, जब बीते शुक्रवार को पीएम मोदी ने राजधानी बेंगलुरु में नादप्रभु केंपेगौड़ा की 108 फीट की प्रतिमा का अनावरण किया था।

‘टीपू सुल्तान की प्रतिमा स्थापित करने पर फैसला जल्द’
कांग्रेस नेता तनवीर सैत ने कहा कि टीपू सुल्तान की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर जल्द ही समुदाय के नेताओं से बातचीत की जाएगी, जिसके बाद कोई फैसला होगा। उन्होंने कहा कि वे अकेले नहीं हैं, जो ऐसा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापित करने का मकसद युवाओं को टीपू सुल्तान के शासन की वास्तविकता और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के बारे में बताना है।

टीपू सुल्तान को लेकर कर्नाटक की राजनीति गरमाई
कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले ही टीपू सुल्तान को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। असदुद्दीन ओवैसी की ओर से कर्नाटक के हुबली में ईदगाह मैदान में टीपू जयंती मनाने के बाद भाजपा ने तीखा हमला बोला। बीजेपी की ओर से कहा गया कि टीपू सुल्तान कोई स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे कि उनकी जयंती मनाई जाए। ओवैसी से और कुछ भी उम्मीद नहीं की जा सकती है, जिनके राजनीतिक पूर्वज ही रजाकार थे। जिन्होंने हैदराबाद में हिन्दुओं का नरसंहार किया था।

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...