13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यस्त्री को क्यों बनाया किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर?... ममता कुलकर्णी के संन्यास...

स्त्री को क्यों बनाया किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर?… ममता कुलकर्णी के संन्यास पर हिमांगी सखी मां ने उठाए सवाल

Published on

प्रयागराज

ट्रांसजेंडर कथावाचक जगतगुरु हिमांगी सखी मां ने बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महाकुंभ के दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर नियुक्त किए जाने पर सवाल उठाया है। हिमांगी सखी ने ममता कुलकर्णी के पिछले विवादों का हवाला देते हुए उनकी नियुक्ति की विश्वसनीयता पर सवाल किया। उन्होंने कहा कि ममता कुलकर्णी को प्रचार के लिए किन्नर अखाड़े ने महामंडलेश्वर बनाया है। समाज उनके अतीत को अच्छी तरह जानता है।

हिमांगी सखी ने आगे कहा कि ममता कुलकर्णी पहले भी ड्रग मामलों में जेल जा चुकी हैं। अचानक वह भारत आती हैं। महाकुंभ में भाग लेती हैं और उन्हें महामंडलेश्वर का पद दे दिया जाता है। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “ऐसे व्यक्ति को महामंडलेश्वर की उपाधि देकर आप सनातन धर्म को किस तरह का गुरु दे रहे हैं? यह नैतिकता का सवाल है। जो व्यक्ति गुरु कहलाने के लायक नहीं है, उसे गुरु बनाया जा रहा है।”

इतना ही नहीं, हिमांगी सखी ने यह भी कहा कि किन्नर अखाड़ा किन्नरों के लिए है, तो फिर एक स्त्री को महामंडलेश्वर क्यों बनाया गया? अगर इसी तरह हर वर्ग को महामंडलेश्वर बनाना है तो फिर अखाड़े का नाम किन्नर क्यों रखा गया है?

ममता कुलकर्णी ने किया पिंडदान
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज के संगम घाट पर अपना पिंडदान किया। महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद ममता कुलकर्णी ने कहा कि यह महादेव, महा काली का आदेश था। यह मेरे गुरु का आदेश था। उन्होंने यह दिन चुना। मैंने कुछ नहीं किया। इससे पहले दिन में किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने घोषणा की कि ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर के रूप में आध्यात्मिक भूमिका निभाई है। किन्नर अखाड़ा ममता कुलकर्णी (पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री) को महामंडलेश्वर बनाने जा रहा है। उनका नाम श्री यमई ममता नंदगिरी रखा गया है।

‘कला से नहीं रोकते’लक्ष्मी नारायण ने कहा कि जैसा कि वह पिछले डेढ़ साल से किन्नर अखाड़े और मेरे संपर्क में हैं। अगर वह चाहें तो फिल्मों में भी किसी भी धार्मिक व्यक्ति का किरदार निभा सकती हैं क्योंकि हम किसी को भी उनकी कला का प्रदर्शन करने से नहीं रोकते। ममता कुलकर्णी ने 1990 के दशक में ‘करण अर्जुन’ और ‘बाजी’ जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय से प्रसिद्धि प्राप्त की थी। अभिनेत्री ने अपने करियर के दौरान शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे शीर्ष सितारों के साथ काम किया। हालांकि, 2000 के दशक की शुरुआत में ममता बॉलीवुड से दूर हो गईं और विदेश चली गईं। इस दौरान उन्होंने लाइमलाइट से दूर अपना जीवन व्यतीत किया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...