13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यक्या बीजेपी के गढ़ में चलेगा कांग्रेस का 'तुरुप का इक्का', पार्टी...

क्या बीजेपी के गढ़ में चलेगा कांग्रेस का ‘तुरुप का इक्का’, पार्टी ने यहां सबसे बड़े चेहरे पर लगाया है दांव

Published on

रायपुर:

लोकसभा चुनाव के काउंटिंग के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। एग्जिट पोल के नतीजों के बाद अब सबकी नजरें फाइनल रिजल्ट में हैं। लोकसभा के चुनाव देशभर में 7 चरणों में संपन्न हुए थे। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर इस तीन चरणों में वोटिंग हुई है। राज्य में वोटिंग को लेकर मतदाताओं में अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिला था। राज्य में सबसे ज्यादा चर्चा इस बार राजनांदगांव लोकसभा सीट की रही। इस सीट पर कांग्रेस ने अपने कद्दावर नेता को मैदान में उतारा था। जिस कारण से यह सीट सुर्खियों में आ गई।

राजनांदगांव में भूपेश बघेल बनाम संतोष पांडे
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव लोकसभा सीट से अपने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मैदान में उतारा है। राजनांदगांव तीन दशक से अधिक समय तक भाजपा का गढ़ रहा है। तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके रमन सिंह के गढ़ के रूप में इस संसदीय क्षेत्र को देखा जाता है। बघेल का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद संतोष पांडे से है।

भाजपा 2009 के बाद से इस सीट पर नहीं हारी है। कांग्रेस ने परंपरा तोड़ने और भाजपा के गढ़ से जीत हासिल करने की कोशिश में अपने एक मजबूत उम्मीदवार को उतारा है। जिसके बाद इस सीट पर सभी की नजरें हैं। राजनांदगांव में बीजेपी और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने भी जमकर प्रचार किया था। कैंपेन के दौरान कांग्रेस का फोकस न्याय की 5 गांरटियों पर था वहीं, बीजेपी की तरफ से ब्रांड मोदी के नाम पर वोट मांगे गए हैं।

राजनांदगांव से बीजेपी ने नहीं बदला था उम्मीदवार
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 7 मौजूदा सांसदों को टिकट काट दिया था। पार्टी ने केवल 2 मौजूदा सांसदों को टिकट दिया था उनमें से एक राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद संतोष पांडेय हैं। इसके अलावा बीजेपी ने दुर्ग लोकसभा सीट से विजय बघेल को भी रिपीट किया था।

इन सीटों पर भी रहेगी नजर
राजनांदगांव लोकसभा सीट के अलावा महासमुंद लोकसभा सीट से उम्मीदवार ताम्रध्वज साहू को मैदान में उतारा है। वहीं, कोरबा लोकसभा सीट पर बीजेपी की सरोज पांडेय और कांग्रेस की मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत के सीट पर नजर रहेगी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...