6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यकश्मीर से खत्म हो जाएगी हुर्रियत? सज्जाद लोन के भाई भी करेंगे...

कश्मीर से खत्म हो जाएगी हुर्रियत? सज्जाद लोन के भाई भी करेंगे राजनीति

Published on

श्रीनगर

अलगाववादी नेता और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स इंडिपेंडेंट मूवमेंट के अध्यक्ष बिलाल गनी लोन के मुख्यधारा की राजनीति में आने की संभावना है। बिलाल गनी लोन वरिष्ठ अलगाववादी नेता अब्दुल गनी लोन के बेटे हैं। अब्दुल गनी की 21 मई 2002 को श्रीनगर के ईदगाह में हत्या कर दी गई थी। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि दिवंगत अब्दुल गनी लोन के बेटे बिलाल आने वाले दिनों में औपचारिक रूप से सक्रिय चुनावी राजनीति में शामिल होंगे। एक राजनीतिक विश्लेषक ने कहा, “उनके पिता अलगाववादी रैंक में शामिल होने से पहले तीन बार विधायक बने थे। इसलिए, यदि वह मुख्यधारा की राजनीति में शामिल हो रहे हैं तो वह उस विरासत को पुनः हासिल करेंगे और एक बड़ा और अच्छा प्रभाव डाल सकते हैं, खासकर ऐसे समय में जब (जम्मू कश्मीर विधानसभा) चुनाव होने वाले हैं।” बिलाल गनी लोन कश्मीरी नेता सज्जाद लोन के भाई हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक, लोन जल्द ही हुर्रियत कांफ्रेंस से अलग हो जाएंगे। उन्होंने अपने पैतृक “गढ़” उत्तरी कश्मीर से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का दृढ़ता से फैसला किया है। राजनीतिक विश्लेषकों ने नाम न छापने के आधार पर एक स्थानीय मीडिया हाउस को बताया, “बिलाल लोन का मुख्यधारा की राजनीति में शामिल होना एक बहुत बड़ा कदम होगा क्योंकि उनके भाई सज्जाद लोन के अलगाववादी राजनीति से विदाई लेने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में यह किसी भी हुर्रियत नेता का दूसरा बड़ा पलायन होगा।”

यह घटनाक्रम कश्मीर घाटी की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है। हुर्रियत और अलगाववादी राजनीति हर गुजरते दिन के साथ अप्रचलित और अप्रासंगिक होती जा रही है। अगर बिलाल लोन मुख्यधारा की राजनीति में शामिल होते हैं तो इससे अन्य अलगाववादी नेता भी खुद के फैसले पर विचार जरूर करेंगे। कई नेता अलगाववाद के साथ नाता तोड़कर राजनीतिक में आ सकते हैं। क्योंकि घाटी से अलगाववाद खात्मे की ओर दिखाई दे रहा है। ऐसे में अलगाववादी नेताओं को प्रसांगिक बने रहना है तो उन्हें हवा का रुख परखना होगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...