13.1 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeराज्यमनीष वर्मा ही होंगे नीतीश के बाद JDU में नंबर-2? आरसीपी वाली...

मनीष वर्मा ही होंगे नीतीश के बाद JDU में नंबर-2? आरसीपी वाली सारी जिम्मेदारियां मिलीं

Published on

पटना,

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा ने हाल ही में जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की थी. जेडीयू में मनीष की एंट्री के बाद से ही इस बात के कयास थे कि पार्टी में उनको बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. जेडीयू ने अब मनीष वर्मा की जिम्मेदारी का ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मनीष वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव बनाया है. पूर्व आईएएस मनीष वर्मा को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मनीष वर्मा के नाम की चर्चा सीएम नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के तौर पर भी होती रही है. मनीष वर्मा को मिली नई जिम्मेदारी के बाद अब ये चर्चा और तेज हो गई है कि क्या जेडीयू में नीतीश कुमार के बाद मनीष ही नंबर-2 होंगे? हाल ही में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में बैठक हुई थी. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नीतीश के करीबी राज्यसभा सांसद संजय झा को जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था.

संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद ये चर्चा चल निकली थी कि क्या संजय झा पार्टी में नीतीश के बाद नंबर-2 होंगे? लेकिन अब मनीष वर्मा को दी गई इस जिम्मेदारी के बाद मनीष के नंबर-2 होने की बातें शुरू हो गई हैं. ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि मनीष को आरसीपी सिंह की सारी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और वे आरसीपी की ही तर्ज पर काम करेंगे.

जेडीयू के अध्यक्ष रह चुके आरसीपी भी मनीष वर्मा की ही तरह सीएम नीतीश कुमार की जाति और जिले से आते थे. आरसीपी भी पूर्व आईएएस अफसर थे और नीतीश के उत्तराधिकारी के रूप में उनके नाम की भी चर्चा होती थी. आरसीपी ने जब जेडीयू से सियासी सफर का आगाज किया, तब उनको भी नीतीश ने संगठन की जिम्मेदारी सौंपी थी और बाद में वह राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी तक भी पहुंचे.

कौन हैं मनीष वर्मा
मनीष वर्मा 2000 बैच के ओडिशा कैडर के IAS अधिकारी हैं. ओडिशा में 12 साल तक सेवारत रहे मनीष कई जिलों के जिलाधिकारी भी रहे. 2012 में पिता की बीमारी का हवाला देकर वह प्रतिनियुक्ति पर बिहार आए. मनीष पटना और पूर्णिया में जिलाधिकारी रहे, समाज कल्याण विभाग और बिजली कंपनियों में भी तैनाती मिली. मनीष सीएम नीतीश के सचिव भी रहे हैं. प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त होने के बाद मूल कैडर से बुलावा भी आया लेकिन वह फिर लौटकर ओडिशा नहीं गए.

मनीष वर्मा ने 2021 में प्रशासनिक सेवा की नौकरी से वीआरएस ले लिया था. इसके बाद सीएम नीतीश ने मनीष को अपने साथ बनाए रखने के लिए अतिरिक्त परामर्शी का पद सृजित किया और जेडीयू में शामिल होने से पहले तक वह इस पद पर कार्यरत रहे. लोकसभा चुनाव में भी मनीष काफी सक्रिय नजर आए. मनीष वर्मा जेडीयू कार्यकर्ताओं के बीच नजर आए. उनके नालंदा से चुनाव लड़ने की भी चर्चा रही लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मनीष वर्मा 9 जुलाई को औपचारिक रूप से जेडीयू में शामिल हो गए थे. मनीष ने कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की मौजूदगी में जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की थी.

Latest articles

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...