10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यराजस्थान में 29 जनवरी को बंद रहेंगे 45 हजार से अधिक गांव?...

राजस्थान में 29 जनवरी को बंद रहेंगे 45 हजार से अधिक गांव? जानिए क्या होगा उस दिन

Published on

जयपुर

राजस्थान में किसान महापंचायत के तत्वावधान में 29 जनवरी को प्रदेश में गांव बंद रखने का ऐलान किया है। इसकी घोषणा महापंचायत के अध्यक्ष रामपाल जाट ने की है। इसको लेकर जाट प्रदेश के सभी गांवों को सफल बंद किया जा सके, इसको लेकर लगातार संपर्क में जुटे हुए है। इस दौरान महापंचायत की मांग है कि एमएसपी पर फसल की खरीद, सिंचाई के लिए हर खेत को पानी सहित मांग पूरी हो। इसी उद्देश्य से किसान महा पंचायत आंदोलन करने जा रही है। इसमें करीब 45000 से अधिक गांव बंद होने का दावा किया जा रहा है।

आंदोलन का उद्देश्य गांव का उत्पादन गांव में ही रहे
आंदोलन को लेकर महापंचायत के अध्यक्ष रामपाल जाट ने बताया कि इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य किसानों की मांग पूरी हो सके। गांव का हर आदमी और हर उत्पाद गांव में ही रहे। 29 जनवरी को एक दिन के लिए गांव का व्यक्ति गांव में ही रहेगा। इस आंदोलन में गांव के लोगों को अपना काम धंधा नहीं छोड़ना पड़ेगा। इस दौरान गांव का कोई भी व्यक्ति अपना उत्पाद बेचने बाहर नहीं जाएगा, यानी गांव का उत्पादन गांव में ही रहेगा। जिसे भी इस उत्पाद को खरीदना होगा। वह गांव में ही जाकर खरीद सकेगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन के इस दिन गांव में सभी ट्रांसपोर्टेशन के वाहन आएंगे, लेकिन कोई भी ग्रामीण इसका उपयोग नहीं करेगा।

मांगे नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन होगा आंदोलन
इधर, जाट ने बताया कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर यह एक दिवसीय आंदोलन किया जा रहा है, जो स्वेच्छा पर आधारित होगा। इसमें किसी प्रकार की कोई हिंसा नहीं होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक दिन के आंदोलन के बाद भी सरकार ने किसानों की मांगों को स्वीकार नहीं किया, तो यह आंदोलन अनिश्चितकालीन के लिए भी किया जा सकता है। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने दावा किया है कि इस आंदोलन में प्रदेश के 45000 से अधिक गांव हिस्सा ले रहे हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...