28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यक्या स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे घर वापसी, BSP में जाने की अटकलें...

क्या स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे घर वापसी, BSP में जाने की अटकलें तेज

Published on

लखनऊ,

सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा है कि मायावती को कोसकर पार्टी से निकलने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य जल्द ही घर वापसी कर सकते हैं. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. लेकिन बसपा समर्थित कुछ सोशल मीडिया हैंडलर और बसपा को करीब से जानने वाले पत्रकार यह बता रहे हैं कि बीएसपी में उनके जाने की संभावनाएं हैं.

स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले बसपा के कुछ लोगों ने उनसे मुलाकात भी की थी लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है. वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी इस पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है. हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा है कि सियासत में संभावनाएं हर बात की होती है.

पुराने नेताओं को पार्टी में लाने की बसपा ने दे दी है हरी झंडी
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पिछली बैठक में मायावती ने पार्टी छोड़कर गए पुराने नेताओं कि घर वापसी के प्लान को हरी झंडी दे दी है. जिसके अनुसार ऐसे नेता जो कभी बसपा में मजबूत जनाधार वाले थे, अगर वह बीएसपी में वापस आना चाहते हैं तो पार्टी ऐसे लोगों का स्वागत करेगी.

फिलहाल स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम की चर्चा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि वो इस वक्त किसी पार्टी में नहीं हैं. उन्होंने पहले बसपा छोड़ी थी. इसके बाद बीजेपी छोड़ी और फिर समाजवादी पार्टी को भी छोड़ दिया. बड़ी पार्टियों से किनारा करने के बाद उनके परिवार के लिए सियासत भारी पड़ रही है. ऐसे में यह चर्चा शुरू हो गई कि जिस दलित मिशन को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य निकले थे, अब उसी बीएसपी में वापस जाने की सोच रहे हैं.

हालांकि, उनकी वापसी के लिए सब कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि क्या मायावती उनकी उन बातों को भूल जाएंगी, जो आरोप उन्होंने बीजेपी में रहते हुए लगाया था. वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य भी जल्दबाजी में नहीं हैं. वह भी बसपा में जाने के पहले पूरी तरीके से आगे की सियासत में अपनी भूमिका और बसपा की भविष्य की संभावनाओं को देखने के बाद ही फैसला लेंगे

Latest articles

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...