14.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यमहिला, 2 बच्चे और साजिश... साध्वी प्राची को किससे है जान का...

महिला, 2 बच्चे और साजिश… साध्वी प्राची को किससे है जान का खतरा? सरकार से मांगी सिक्योरिटी

Published on

हरिद्वार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की नेता साध्वी प्राची ने अपनी जान को खतरा बताते हुए रविवार को पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई। साध्वी प्राची ने कहा कि उनके वैदिक निकेतन आश्रम में अपने 2 छोटे बच्चों के साथ शरण लेने आयी एक महिला ने उनके खिलाफ साजिश रची है। साध्वी ने पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच करने तथा उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है।

विहिप नेता ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने अपने आश्रम में सोनिया नाम की एक महिला को शरण दी थी, जिसने खुद को बेसहारा बताया था। साध्वी ने बताया कि कुछ दिन पहले आश्रम में सोनिया से मिलने एक धर्म विशेष का व्यक्ति एक बच्चे के साथ आया, जिससे उन्हें उस पर शक हुआ और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला (सोनिया) से आश्रम खाली करने को कहा गया लेकिन पिछले 15 दिन से वह एक-दो दिन करके समय मांगती जा रही है और आस-पड़ोस में उनके खिलाफ दुष्प्रचार भी कर रही है।

साध्वी ने बताया कि इस बीच उन्होंने फिर पुलिस को इसकी सूचना दी जिसने सोनिया के सामान की तलाशी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस को तलाशी में महिला के पास सोनिया चौधरी, सोनिया बानो, प्रज्ञा शर्मा आदि कई नामों के आधार कार्ड के अलावा धर्म विशेष के ग्रंथ, एक हथियार और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। साध्वी प्राची ने आरोप लगाया कि उन्हें संदेह है कि उनके खिलाफ कोई बड़ी साजिश हो रही है, जिसका उन्हें समय रहते पता चल गया। उन्होंने कहा कि उनकी जान को खतरा बना हुआ है। साध्वी ने पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच करने की मांग करते हुए सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...