7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्ययूपी-बिहार बॉर्डर पर महिलाएं कर रही शराब की तस्करी, चंदौली में बड़ी...

यूपी-बिहार बॉर्डर पर महिलाएं कर रही शराब की तस्करी, चंदौली में बड़ी खेप के साथ 6 गिरफ्तार

Published on

चंदौली:

उत्तर प्रदेश-बिहार बॉर्डर पर अभी भी धड़ल्ले से शराब की तस्करी जारी है। चंदौली में तस्कर, शराब तस्करी करने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे है। अब महिलाओं के जरिए शराब तस्करी को अंजाम दिया जा रहा। हालांकि चंदौली एसपी की अगुवाई में इन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 6 महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

ताजा मामला जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र से है। यहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 6 महिला शराब तस्करों को गिराफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं के पास से कुल 86.5 लीटर अवैध अग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुआ। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बिहार की रहने वाली महिलाएं
चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली पुलिस शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुगलसराय कोतवाली पुलिस को चेकिंग के दौरान मुखबीर से शराब तस्करी से संबंधित इनपुट मिली। हरकत में आई पुलिस टीम ने डीडीयू नगर स्थित सुभाष पार्क के सामने महिलाओं को कुल 86.5 लीटर अवैध शराब और बीयर के साथ गिराफ्तार किया।

मामले में पुलिस ने बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्ताओं का नाम सोनी देवी, राधिका, खुशबू, प्रीति देवी, फूलमती तथा सुनीता है। गिरफ्तार महिलाएं बिहार की रहने वाली है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शराब तस्करी में महिलाओं का इस्तेमाल
उक्त गिरफ्तारी से ये साफ हो गया है कि शराब तस्कर, तस्करी के लिए अब महिलाओं का भी इस्तेमाल कर रहें। हालांकि, पहले भी चंदौली पुलिस ने महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि महिलाएं शराब की दुकानों से खुद शराब की खरीदारी कर रहीं, या कोई शराब की खेप को बिहार पहुंचाने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल कर रहा?

इस संबंध में पहले जिला आबकारी अधिकारी ने बताया था कि अगर कोई विभिन्न दुकानों से शराब खरीद कर इकट्ठा कर रहा तो उसे रोकने के लिए विभाग के पास कोई प्लान नहीं है। वहीं एसपी ने बताया गया था कि शराब तस्करी को रोकने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...