15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यकेरल में महिलाओं ने हिजाब जलाकर किया प्रदर्शन, ईरान की आग भारत...

केरल में महिलाओं ने हिजाब जलाकर किया प्रदर्शन, ईरान की आग भारत तक पहुंची

Published on

तिरुवनंतपुरम

ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन की आग भारत भी पहुंच गई है। केरल के कोझीकोड टाउन हॉल के सामने मुस्लिम महिलाओं के एक समूह ने हिजाब में आग लगा दी। मुस्लिम महिलाओं ने ईरान में हिजाब विरोधी आंदोलन के साथ एकजुटता दिखाते हुए हिजाब जलाया है। यह घटना केरल युक्तिवादी संगम की ओर से आयोजित एक सेमिनार के दौरान हुई। भारत में क‍िसी संगठन की ओर से हिजाब जलाने की यह पहली घटना सामने आई है।

अगले महीने मलप्पुरम में होने वाले एक अन्य सेमिनार से पहले कोझिकोड में फैनोस-साइंस एंड फ्री थिंकिंग शीर्षक से सेमिनार आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के तहत मुस्लिम महिलाओं ने ईरान में चल रहे हिजाब विरोधी आंदोलन के साथ एकजुटता दिखाते हुए हिजाब जलाया। संगठन की छह मुस्लिम महिलाओं ने हिजाब जलाने के इस कदम का नेतृत्व किया।

भारत में हिजाब जलाने की यह पहली घटना है। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और ईरान में हिजाब लागू करने का विरोध कर रही महिलाओं के साथ एकजुटता में तख्तियां प्रदर्शित कीं। युक्तिवादी संगम एक राष्ट्रीय संगठन है और इस तरह के सेमिनार हर साल स्वतंत्र सोच के विषय पर आयोजित किए जाते हैं। इस आयोजन में मुस्लिम महिलाओं सहित अलग-अलग धर्मों के लोगों ने भाग लिया, जो संगठन का हिस्सा हैं। ईरान में इसी तरह की घटनाओं से प्रेरित हिजाब जलाने की घटना रविवार को केरल के कोझीकोड में हुई।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...