10.5 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यहर बार जीते और हर बार मंत्री... हरियाणा के इस नेता के...

हर बार जीते और हर बार मंत्री… हरियाणा के इस नेता के नाम दर्ज हुआ अनूठा रिकॉर्ड

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा विधानसभा चुनावों में कई रिकॉर्ड बने और टूटे हैं, लेकिन एक दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में गुरुग्राम के बादशाहपुर से जीते राव नरबीर सिंह ने शपथ लेकर नया रिकॉर्ड बन दिया है। राव नरबीर सिंह अभी तक चार बार विधायक बने हैं। यह संयोग है कि उन्हें चारों बार हरियाणा में मंत्री बनने का मौका मिला है। 2019 में बीजेपी ने उनकी टिकट काट दी थी, इसके चलते वह हशिए पर चले गए थे लेकिन पांच साल बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की है। चुनावों के दौरान ही राव नरबीर सिंह मंत्री बनने का ऐलान कर दिया था।

विरासत में मिली है राजनीति
अहरीवाल में भले कई दशकों से राव इंद्रजीत सिंह का जलवा चल रहा है लेकिन राव नरबीर सिंह अपनी सधी हुई सियासत से ‘छोटे राव’ बने हुए हैं। ऐसा तब है जब उनके रिश्ते बड़े राव यानी इंद्रजीत से अच्छे नहीं है। सबसे क्रम उम्र में हरियाणा के गृह राज्य मंत्री बनने वाले राव नबरीर को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता और दादा पूर्व में विधायक रह चुके हैं। राव नरबीर 25 साल की उम्र में पहली बार मंत्री बने थे। वे अब तक राज्य की कई सीटों से चुनाव लड़ चुके हैं। वह पहली बार जाटूसाना से जीते थे। वह राव मोहर सिंह यादव के पौत्र हैं। राव मोहर सिंह पंजाब स्टेट में एमएलसी थे। उनके पिता का नाम महावीर सिंह यादव हरियाणा में मंत्री रह चुके हैं।

सबसे बड़ी विधानसभा से विधायक
बीजेपी की हरियाणा में हैट्रिक के बाद राव नरबीर सिंह फिर से मंत्री बने हैं। वह अपने राजनीतिक जीवन में अब तक चार बार चुनाव जीते हैं। उन्होंने बादशाहपुर सीट से दोबारा जीत हासिल की है। अभी तक वह दाेबारा किसी सीट से नहीं जीते थे। नायब सैनी सरकार में कद्दावर मंत्री के तौर राव नरबीर से बड़ी वापसी की है। राव नरबीर सिंह की जीत इसलिए भी बड़ी है क्यों इस बार राज्य में बीजेपी के लिए अच्छा माहौल नहीं माना गया था। इसके बाद भी वह प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा बादशाहपुर से बड़े अंतर से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

कब-कब बने मंत्री?
1987 में चुनाव जीते मंत्री बने
1996 में चुनाव जीते मंत्री बने
2014 में चुनाव जीते मंत्री बने
2024 में चुनाव जीतकर फिर से मंत्री बने हैं

किसकी सरकार में रहे मंत्री?
राव नरबीर सिंह पहली बार जब मंत्री बने थे। तब देवीलाल राज्य के मुख्यमंत्री थे। तब राव नरबीर सिंह को राज्य के गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी। इसके बाद राव नरबीर सिंह 1996 में चौधरी बंसीलाल की सरकार में मंत्री बने। तब उन्हें सोहना से जीत मिली थी। इसके बाद राव राव नरबीर सिंह 2014 में बीजेपी की टिकट पर बादशाहपुर से जीते थे और मनोहर लाल सरकार में मंत्री बने थे। अब राव नरबीर सिंह नायब सैनी सरकार में मंत्री बने हैं।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...