7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्ययाह्या सिनवार, इस्माइल हानिया... केरल के एक फेस्टिवल में दिखे हमास लीडर्स...

याह्या सिनवार, इस्माइल हानिया… केरल के एक फेस्टिवल में दिखे हमास लीडर्स के पोस्टर

Published on

तिरुवनंतपुरम,

केरल के पलक्कड़ जिले में एक लोकल फेस्टिवल के जुलूस में हमास लीडर्स की तस्वीरें प्रदर्शित किए जाने के बाद व्यापक आक्रोश फैल गया है. आतंकवादी संगठन हमास के चीफ यह्या सिनवार और इस्माइल हानिया की तस्वीरें बैनरों पर देखी गईं, जिन पर ‘थरवाडीस, थेक्केभागम’ (अर्थात् पूर्वज, साउथसाइड) लिखा हुआ था.

युवाओं का एक समूह इन बैनरों को हाथियों पर रखकर परेड निकाल रहा था. रविवार शाम को त्रिथाला, पलक्कड़ में वार्षिक ‘उर्स’ फेस्टिवल के तहत आयोजित इस जुलूस में 3,000 से अधिक लोग शामिल हुए. हालांकि, इस विवादित बैनर की प्रदर्शनी ने सोशल मीडिया पर लंबी चर्चा छेड़ दी है.

आयोजकों ने धार्मिक संबद्धता से खुद को अलग किया
इस बीच, त्रिथाला फेस्ट के आयोजकों ने किसी भी धार्मिक संबद्धता से खुद को अलग कर लिया है. आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह इवेंट किसी मस्जिद से संबंधित नहीं था, बल्कि त्रिथाला फेस्ट का हिस्सा था, जिसमें कई सामुदायिक समूहों ने भाग लिया था. इस जुलूस में छोटे बच्चों को सिनवार और हानिया की तस्वीरें पकड़े देखा गया. कुछ ही देर में यह घटना विवादों में आ गई और कई लोगों ने आयोजकों से ऐसे बैनरों की अनुमति देने को लेकर सवाल उठाए.

केरल यूनिवर्सिटी में भी हुआ था बवाल
यह घटना राज्य में हाल ही में आयोजित कई फिलिस्तीन समर्थक रैलियों के बाद सामने आई है. 2024 में, केरल विश्वविद्यालय के वार्षिक युवा महोत्सव को लेकर भी विवाद हुआ था, जब इसका नाम ‘इंतिफादा’ रखा गया था. यह शब्द फिलिस्तीन-इजरायल संघर्ष से जुड़ा हुआ है और हमास द्वारा इस्तेमाल किया जाता है.

बीजेपी ने सीएम का मांगा इस्तीफा
भारतीय जनता पार्टी ने इसकी जमकर आलोचना की है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘एक साल पहले, जब बीजेपी ने केरल में एक रैली के खिलाफ चेतावनी दी थी जिसमें हमास नेता ने भाग लिया, एलडीएफ सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पलक्कड़ में एक उरुस उत्सव में हजारों लोगों को मारने वाले आतंकवादियों का महिमामंडन किया गया। इस्माइल हनीयाह और याह्या सिनवार की तस्वीरों को हाथियों पर परेड किया गया, जहां एक कम्युनिस्ट मंत्री और एक पूर्व कांग्रेस विधायक भी मौजूद थे। यहां क्या संदेश दिया जा रहा है? ऐसा क्यों किया जा रहा है? पिनाराई विजयन फिर से चुप हो गए? अगर उनमें थोड़ी भी हिम्मत बची है, तो कार्रवाई करें! अगर नहीं, तो इस्तीफा दे दें और स्वीकार करें कि आप पूरी तरह से ‘पराजयण’ हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...