10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्ययोगी सरकार ने मदरसे में लगवाया नौकरी मेला, जानिए क्या रहा खास,...

योगी सरकार ने मदरसे में लगवाया नौकरी मेला, जानिए क्या रहा खास, कितनों को मिली जॉब

Published on

झांसी

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने झांसी में पहली बार मदरसे में जॉब फेयर का आयोजन किया। इसके चलते शहर के मदरसा इस्लामिया मिनी आईटीआई कॉलेज में गुरुवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों से आये अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिए। रोजगार मेले के साथ ही मदरसे में एक काउंसलिंग का भी आयोजन हुआ। इस काउंसलिंग में विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों को रोजगार हासिल करने के बारे में बारीकियां सिखाई और संभावनाओं की जानकारी दी।

सात कंपनियों ने लिया जॉब फेयर में हिस्सा
रोजगार मेले में 300 से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जबकि 116 अभ्यर्थियों का सिलेक्शन हुआ। जॉब फेयर में हाईस्कूल से लेकर पीजी तक, मदरसों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के समकक्ष शिक्षा प्राप्त, आईटीआई, टेक्निकल और नॉन टेक्निकल आदि अभ्यर्थी शामिल हुए। जॉब फेयर में पुणे, लखनऊ, झांसी सहित कई शहरों की सात कंपनियों ने अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया। पहली बार हुए इस तरह के जॉब फेयर को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह दिखा। जॉब फेयर में अल्पसंख्यक वर्ग के साथ ही सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों ने भी हिस्सा लिया।

अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह
जॉब फेयर में आये जीशान खान ने बताया कि मदरसे में इस तरह के आयोजन के बारे में हमने पहली बार सुना और यहां इंटरव्यू देने आये हैं। आफरीन बानो ने कहा कि मदरसे में जॉब फेयर की जानकारी मिलने पर यहां इंटरव्यू देने आई हैं। सेवायोजन अधिकारी वसीम मोहम्मद ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें सात कंपनियों ने हिस्सा लिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...