12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यडेढ़ लाख तनख्वाह लेते हो और काम नहीं करते… बेटी की सगाई...

डेढ़ लाख तनख्वाह लेते हो और काम नहीं करते… बेटी की सगाई के लिए दरोगा ने मांगी छुट्टी, SHO ने फाड़ा एप्लीकेशन

Published on

आगरा

उत्तर प्रदेश आगरा के थाना अछनेरा में तैनात एक दरोगा ने अपने थानाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। दरोगा सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमें वह बोल रहा है कि उसकी बेटी की सगाई के लिए वह 3 दिन की छुट्टी लेने गया था। थानाध्यक्ष ने उसका प्रार्थना पत्र फाड़ दिया और उसे भद्दी-भद्दी गालियां सुनाई। दरोगा ने आरोप लगाए हैं कि जब उसने अवैध खनन करने वालों को पकड़ा तो उन्हें छोड़ दिया गया। उस पर जानलेवा हमला भी कराया।

ये आरोप थाना अछनेरा में तैनात रहे दरोगा सोबरन सिंह यादव के हैं। सोबरन सिंह यादव का कहना है कि वह एक साल से थाने में तैनात है, लेकिन उसके पास किसी भी हल्के का चार्ज नहीं है। इसके अलावा थाना प्रभारी उससे दिन रात ड्यूटी करवाता है। 17 अप्रैल को उसे धौलपुर भेजा गया। जब लौटा तो उसे वीआईपी ड्यूटी पर लगा दिया। इसके अगले दिन बेटी की सगाई के लिए जाना था। उसने 3 दिन की छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने प्रार्थना पत्र पढ़कर फाड़ दिया। विरोध करने पर गालियां देने लगा।

शिकायत पर हो गया सस्पेंड
पीड़ित दरोगा के आरोप है कि थाना प्रभारी ने उससे कहा कि तुम डेढ़ लाख तनख्वाह लेते हो और कोई काम नहीं करते हो। जाओ पहले जयपुर में नोटिस तामील कराकर आओ। इस पर उसने विरोध किया तो उसे गालियां सुनाकर उसे धमकियां दी गईं।

आरोप है कि उसने जब इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की तो उसे ही निलंबित कर दिया गया। दरोगा ने थाना प्रभारी पर अवैध खनन के गंभीर आरोप लगाए हैं। एसीपी अछनेरा गौरव सिंह का कहना है कि इस मामले में विभागीय जांच शुरू हो गई है। दरोगा की शिकायतों पर एसीपी खेरागढ़ जांच कर रहे हैं। अवैध खनन की जांच वे कर रहे हैं।

पीड़ित ने जान माल का खतरा जताया
निलंबित दरोगा की पत्नी ने सीएम पोर्टल पर पति के उत्पीड़न की शिकायत की है। साथ ही दरोगा का कहना है कि उसने खनन करने वालों को पकड़ा तो थाना प्रभारी ने छोड़ दिया। उसने अपनी जान के खतरे की आशंका जताते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। पीडि़त ने इस संबंध में एक वीडियो जारी कर न्याय की मांग की है।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...