11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराज्यदशाश्वमेध घाट पर युवक की पिटाई… छेड़खानी के बाद पब्लिक ने जमकर...

दशाश्वमेध घाट पर युवक की पिटाई… छेड़खानी के बाद पब्लिक ने जमकर कूटा, कांग्रेस ने ‘मुस्लिम’ एंगल बताया

Published on

वाराणसी:

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार की देर शाम दशाश्वमेध पर भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। रात होते-होते उस युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में ये दावा किया गया कि युवक का नाम पूछ कर मुस्लिम होने की वजह से उसकी पिटाई की गई है।

मंगलवार की सुबह होते होते इस पर सियासत भी शुरू हो गयी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम स्थानीय विपक्षी दलों के नेताओं ने इसे धार्मिक उन्माद का मामला बताते हुए शेयर करना शुरू किया। एनबीटी ऑनलाइन ने जब इस घटना की जांच की तो मामला साधारण छेड़खानी का निकला। इस घटना से सम्बंधित एक वीडियो भी मिला, जिसमे ये युवक आरती के बाद प्रसाद लेने के बहाने एक लड़की के पीछे भीड़ में घुसता हुआ दिख रहा है। इसी के बाद लड़की चिल्लाई जिसके बाद युवक को भीड़ ने बाहर खींचकर जम कर पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया।

घाट पर आरती समिति के लोगो ने भी इस घटना की पुष्टि की। छेड़खानी करते युवक का वीडियो आम लोग ही बना रहे थे। जैसे ही युवक का नाम पूछ कर मारने की बात सोशल मीडिया पर सामने आई लोगो ने इसे धार्मिक रंग देते हुए शेयर करना शुरू कर दिया।लेकिन घटना को लेकर सच कुछ और निकला। दअरसल घाट पर भीड़ में छेड़छाड़ की घटनाएं बहुत आम है।

ऐसे में इस तरह की घटना लगभग सभी घाटों पर आम है। सोमवार को भी दशाश्वमेध घाट पर आम दिनों की तरह भारी भीड़ थी। वीडियो में दिख रहा युवक लगातार भीड़ में महिला दर्शनार्थियों के आगे पीछे कर रहा था। इसी बीच युवक की हरकतों पर आम लोगों की नज़र गई। उसी में से एक दर्शनार्थी ने युवक का वीडियो बनाना शुरू किया।

आरती खत्म होने के बाद आरोपी युवक प्रसाद लेने के बहाने भीड़ में एक लड़की के पीछे गया इस घटना का वीडियो आम दर्शनार्थी बना रहा था। जैसे ही उस लड़की ने छेड़खानी का अंदेशा होने पर चिल्लाया तो वहां मौजूद लोगों ने उस युवक की जमकर पिटाई कर के आरती समिति के सदस्यों को सौंप दिया।

छेड़खानी करने वाले में धर्म ढूंढना गलत, गिरोह बनाकर करते हैं हरकत
घटना पर एनबीटी ऑनलाइन ने आरती समिति के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा से बात की। सुशांत मिश्रा ने बताया कि ये घटना घाट पर कोई नई नही है। यहां गिरोह बना कर भीड़ का फायदा उठाते हुए अक्सर ये युवक छेड़खानी करते है। भीड़ में पुलिस की मैजूदगी का खौफ भी उन्हें नहीं होता है। जब पकड़े जाते हैं तो आम लोग पिटाई कर पुलिस के हवाले कर देते है। ऐसे में छेड़खानी करनेवाले का नाम पता पूछना बहुत सामान्य प्रक्रिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा गंगा जमुनी तहजीब पर हमला
घटना पर विपक्षी दल के नेताओ ने बिना सच जाने त्वरित टिप्पणी सोशल मीडिया पर शुरू कर दी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इसे गंगा जमुनी तहजीब पर हमला बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। अजय राय ने युवक की पीठ पर चोट के निशान का वीडियो भी शेयर किया। और लिखा कि जिस घाट पर बिस्मिल्लाह खान सहनाई का रियाज करते थे वहां धर्म और नाम पूछ कर हमला करना गलत है।

भाजपा विधायक बोले- करने क्या गया था वो युवक?
इस घटना पर स्थानीय भाजपा विधायक नीलकंठ तिवारी से प्रतिक्रिया लेनी चाही। तो नीलकण्ठ तिवारी ने कहा कि वो अभी लखनऊ में है इस घटना की जानकारी उन्ही मिली है। जांच सबसे पहले इस बात की होनी चहिये की वो लड़का पूजा स्थल पर करने क्या गया था। इतना ही नहीं एक छेड़खानी कर रहे युवक की पिटाई को धार्मिक रंग देने का प्रयास विपक्षके नेताओं को नहीं करनी चहिए।

किस मंशा से गया था युवक? एटीएस भी पहुंची घाट
डीसीपी काशी ज़ोन गौरव बंसवाल ने बताया कि सोमवार की देर शाम दशाश्वमेध घाट पर एक युवक को छेड़खानी के आरोप में स्थानीय लोगों ने पीटा था। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और मेडिकल के लिए भेजा। युवक का नाम रेहान है और वो पड़ाव का रहने वाला है।

प्राथमिक जांच में लोगों ने बताया कि युवक काफी देर से महिलाओं के पास चिपक कर छेड़खानी कर रहा था। वहां दर्शन करने आये लोगों ने इस युवक की हरकतों कोदेखते हुए पिटाई कर आरती समिति के लोगो को सौंप दिया। हम युवक से पूछताछ कर उसके घाट पर जाने की मंशा जानने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक इस मामले में कोई कम्प्लेन दर्ज नहीं की गयी है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...