5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यकबूतरबाजी के आरोप में यूट्यूबर बॉबी कटारिया गिरफ्तार, विवादों से रहा है...

कबूतरबाजी के आरोप में यूट्यूबर बॉबी कटारिया गिरफ्तार, विवादों से रहा है पुराना नाता

Published on

गुरुग्राम ,

मशहूर YouTuber बॉबी कटारिया को कबूतरबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बॉबी के खिलाफ सोमवार को फतेहपुर जिले के रहने वाले अरुण कुमार ने गुरुग्राम में शिकायत दर्ज कराई थी. अब पुलिस मंगलवार सुबह बॉबी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी. नौकरी के नाम पर विदेश भेजकर बंधक बना साइबर ठगी कराने के मामले में पुलिस ने यूट्यूबर बॉबी कटारिया को गिरफ्तार किया है. NIA और गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर 109 में बॉबी कटारिया के फ्लैट और आफिस में रेड की और वहां से कई संदिग्ध कागजात और कैश बरामद किए.

आरोप है कि बॉबी बेरोजगार युवकों और युवतियों को इंस्टाग्राम का जरिए फंसाकर कबूतरबाजी के खेल खेलता था. फतेहपुर निवासी अरुण कुमार ने बजघेड़ा थाने में दी शिकायत में कहा कि वह और उनके दोस्त हापुड़ के धौलाना निवासी मनीष तोमर बेरोजगार थे. दोनों ने इंस्टाग्राम पर बॉबी कटारिया को देखा था. उसके यूट्यूब चैनल पर दूसरे देश में नौकरी लगवाने की बात पता चली. मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो बॉबी ने दोनों को सेक्टर 109 कान्सेंट वन मॉल स्थित कार्यालय में बुलाया. यहां उनसे 2 हजार रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस ली और UAE में नौकरी देने का सपना दिखाया.

पासपोर्ट छीनकर साइबर ठगी के लिए मजबूर किया
इसके बाद उसने तीन किश्तों में 3 लाख 50 हजार रुपये अपने बैंक अकाउंट में जमा करवाए. इसके बाद अरुण और मनीष दोनों एक साथ लाओस भेजा. लाओस के एयरपोर्ट पर उन्हें अभी नाम का शख्स मिला. उसने खुद को बॉबी का दोस्त और पाकिस्तानी एजेंट बताया. अगले दिन अभी उन्हें ट्रेन से नावतुई ले गया. जहां अंकित शौकीन व नितीश शर्मा मिले. दोनों एक बेनामी चीनी कंपनी में ले गए और वहां दोनों के साथ मारपीट कर पासपोर्ट छीन लिए. साथ ही अमेरीकियों के साथ साइबर ठगी करने के लिए मजबूर किया.

NIA मामले की गंभीरता से जांच में जुटी
एक दिन मौका मिलते ही वह वहां से भाग निकले और भारत की एंबेसी पहुंचे. जहां उन्होंने बॉबी कटारिया और उसके नेक्सेस का भंडाफोड़ किया. अरुण और मनीष ने NIA को बताया कि बॉबी कटारिया जैसे कई कबूतरबाजों ने 150 से ज्यादा भारतीयों को बंधक बनाकर उनका पासपोर्ट और कागजातों जब्त कर चाइनीज कंपनी में साइबर फ्रॉड के गैर कानूनी धंधे में धकेल दिया है. उन्हें वहां पर यातनाएं दी जा रही हैं, गुरुग्राम पुलिस के साथ NIA भी बॉबी कटारिया और उसके नेक्सेस को बेनकाब करने में जुटी है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...