28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedरजनीकांत ने क्यों छुए CM योगी के पैर? सुपरस्टार ने चुप्पी तोड़...

रजनीकांत ने क्यों छुए CM योगी के पैर? सुपरस्टार ने चुप्पी तोड़ खुद बताई वजह

Published on

पिछले दिनों सुपरस्टार रजनीकांत काफी चर्चा में रहे. एक्टर अपनी फिल्म जेलर के प्रमोशन के दौरान लखनऊ पहुंचे थे, जहां वो उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले और उनके पैर छुए. ये बात सोशल मीडिया यूजर्स के गले नहीं उतरी और एक्टर को खूब ट्रोल किया गया. अब रजनीकांत ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

रजनीकांत ने किया रिएक्ट
सीएम योगी के पैर छूने के लिए रजनीकांत को खूब ट्रोल किया गया. दोनों के बीच के उम्र के फासले को देखते हुए यूजर्स को रजनीकांत का पैर छूना बिल्कुल गंवारा नहीं हुआ. लोगों ने कहा- सीएम योगी उनसे उम्र में काफी छोटे हैं,ऐसे में पैर नहीं छूना चाहिए था. इस पूरे मामले पर अब रजनीकांत ने रिएक्शन दिया है. हाल ही में चेन्नई एयरपोर्ट पर रजनीकांत स्पॉट हुए, जहां पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. इसी दौरान एक्टर से ट्रोल्स को लेकर सवाल किया गया. इसके जवाब में रजनीकांत ने बताया कि ये उनकी आदत में शुमार है. एक्टर बोले- चाहे संन्यासी हो या योगी, अगर वो मुझसे उम्र में छोटे भी हो. मेरी ये आदत है कि मैं उनके पैर छूता हूं.

सीएम योगी के पैर छूने पर हुए थे ट्रोल
दरअसल, पिछले दिनों रजनीकांत बद्रीनाथ के दर्शन करने के बाद सीधा लखनऊ पहुंचे. वहां उन्होंने पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की. इस दौरान मंत्रियों के लिए रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई थी. दोनों ने दोपहर 1:30 बजे साथ बैठकर फिल्म देखी. सभी ने लखनऊ के फीनिक्स प्लासियो के आयनॉक्स मेगाप्लैक्स में फिल्म देखी.

इसके बाद रजनीकांत, सीधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके निवास स्थान पर पहुंचे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. वीडियो में रजनीकांत अपनी गाड़ी से उतरकर सीधा सीएम योगी से मिले और उनके पैर छूते दिखाई दिए. सीएम योगी ने फूलों का गुलदस्ता देकर रजनीकांत का स्वागत किया और घर के अंदर पूरे आदर-सत्कार के साथ लेकर गए. इस दौरान रजनीकांत के साथ उनकी पत्नी लता भी मौजूद थीं.

बता दे, रजनीकांत की जेलर फिल्म सुपरहिट जा रही हैं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. जेलर ने पहले दिन 48.35 करोड़ की कमाई कर डाली थी. इसका क्रेज अभी तक फैंस के बीच बना हुआ है.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...