6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorized1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, भारत की इस बड़ी कंपनी में...

1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, भारत की इस बड़ी कंपनी में छंटनी

Published on

नई दिल्ली,

देश की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी बायजू (Byju’s) में बड़ी छंटनी हुई है. कंपनी ने रिस्ट्रक्चरिंग प्रक्रिया के तहत 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इस बारे में जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि बायजू ने अलग-अलग डिपार्टमेंट से छंटनी की है. हालांकि, कुछ समय पहले से ही ये चर्चा चल रही थी कि बायजू बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छुट्टी करने वाली है. ग्लोबल लेवल पर बढ़ती आर्थिक मंदी (Recession) की आशंका के बीच दुनियाभर की कंपनियों में छंटनी देखने को मिल रही है.

2023 में छंटनी का दूसरा राउंड
एडटेक कंपनी बायजू ने इस साल की शुरुआत में भी कंपनी ने करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था. अब साल में दूसरी बार बायजू ने छंटनी को अंजाम दिया है. पीटीआई भाषा ने एक सूत्र के हवाले से लिखा कि बायजू ने 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल बाहर किया है. हालांकि, नए कर्मचारियों के आने से अभी भी कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 50,000 के आसपास बनी हुई है.

कॉस्ट कटिंग प्रोसेस का हिस्सा
एक अरब डॉलर के कर्ज भुगतान को लेकर अमेरिकी कोर्ट में जारी कानूनी विवाद के बीच बायजू में छंटनी का नया दौर शुरू हुआ है. सूत्र का कहना है कि हाल में हुई छंटनी का नया दौर कंपनी की लागत को कम करने की प्रक्रिया का हिस्सा है. बायजू के फाउंडर और सीईओ बायजू रवींद्रन ने अक्टूबर में कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि 2,500 कर्मचारियों के बाद कंपनी में आगे कोई छंटनी नहीं होगी.

रिपोर्ट्स के अनुसार, छंटनी का नया दौर 16 जून से शुरू हुआ, जिसमें कर्मचारियों को इन-मीटिंग और फोन कॉल के जरिए नौकरी से निकाले जाने की सूचना दी गई है. छंटनी ने प्लेटफॉर्म, ब्रांड, मार्केटिंग, बिजनेस, प्रोडक्ट और टेक टीम के सदस्यों को प्रभावित किया है.

देश की बड़ी एडटेक कंपनी
भारत के सबसे बड़े स्टार्टअप्स में से एक बायजू लगभग 50,000 कर्मचारियों को रोजगार देती है. बायजू की वैल्यूएशन वैल्यू कभी 22 बिलियन डॉलर थी. इस कंपनी की शुरुआत साल 2011 में हुई थी और इसने पिछले एक दशक में जनरल अटलांटिक, ब्लैकरॉक और सिकोइया कैपिटल जैसे वैश्विक निवेशकों को आकर्षित किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, एडटेक कंपनी Byju’s कॉस्ट कटिंग (Cost Cutting) के तहत वर्कफोर्स में कटौती कर रही है. छंटनी (Layoff) से प्रभावित होने वाले ज्यादातर कर्मचारी ऑन-ग्राउंड सेल्स टीमों का हिस्सा हैं और संविदा पर कॉन्टैक्ट बेस पर कंपनी से जुड़े हुए हैं. इन कर्मचारियों की हायरिंग बायजू थर्ड पार्टी के जरिए की जाती है.

क्यों संकट में एडटेक कंपिनयां?
दुनियाभर की एडटेक कंपिनयों में छंटनी क्यों हो रही है? इस सवाल के जवाब में एक्सपर्ट्स का कहते हैं कि कोविड महामारी के समय लगे लॉकडाउन के दौरान टेक कंपनियों में बड़े पैमाने पर हायरिंग हुई थी. तब माहौल अनुकूल था. लेकिन जैसे ही लॉकडाउन की पाबंदिया खत्म हुईं और स्कूल और कॉलेज खुले, तो इस सेक्टर की सेहत बिगड़ने लगी. लॉकडाउन के दौरान लाखों लोग घर से काम कर रहे थे. इस वजह से कंपनी के टेक्नोलॉजी और मैटेरियल की डिमांड बढ़ रही थी. लेकिन जैसे ही स्टूडेंट्स वापस स्कूल-कॉलेज जाने लगे तकनीक की मांग कम हो गई.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...