11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedभारत से जुड़े 2 देश, एक दिवालिया होने के करीब, दूसरे में...

भारत से जुड़े 2 देश, एक दिवालिया होने के करीब, दूसरे में फल-सब्जियां गायब, जानिए कैसे हैं हालात

Published on

नई दिल्ली

समय कब करवट ले ले, कोई कह नहीं सकता। भारत से जुड़े दो देश आज आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इन दोनों देशों का भारत से गहरा नाता रहा है। पहला है- पाकिस्तान, यहां भयंकर आर्थिक संकट है। महंगाई चरम पर है, जरूरी उत्पाद आयात करने को पैसे नहीं है, यहां तक की कर्मचारियों को सैलरी देने तक के वांदे हैं। यह देश आईएमएफ से बेलआउट पैकेज के लिए भीख मांग रहा है, पर मिल नहीं रहा। ऐसा ही रहा तो पाकिस्तान जल्द ही दिवालिया हो जाएगा। दूसरा देश है- ब्रिटेन। वही ब्रिटेन जिसने भारत पर ढाई सौ साल राज किया। ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था भी बुरे दौर से गुजर रही है। वहां, महंगाई ने हद पार कर दी है। लोग अपने लिए पर्याप्त सब्जी भी नहीं खरीद पा रहे हैं।

दो से ज्यादा आलू नहीं खरीद सकते ग्राहक
ब्रिटेन की इकोनॉमी मंदी से गुजर रही है। यहां के लोग इस समय ठीक से जिंदगी भी नहीं जी पा रहे। फुड क्राइसिस खड़ा हो गया है। ब्रिटेन में फलों और सब्जियों की राशनिंग शुरू हो गई है। यूके के दो सबसे बड़े सुपरमार्केट- मॉरिसन और एस्डा में राशनिंग से ही फल और सब्जियां मिल रही हैं। अगर आपको आलू, टमाटर, ब्रोकली, मिर्च या सलाद पत्ता खरीदना है, तो दो या तीन पीस ही खरीद सकते हैं। दूसरे सुपरमार्केट्स भी ऐसी राशनिंग लाने पर विचार कर रहे हैं। कई मार्केट्स में सब्जियों के रैक्स खाली पड़े हैं।

गंभीर कृषि संकट से जूझ रहा ब्रिटेन
ब्रिटेन इस समय कृषि संकट से जूझ रहा है। भारी ठंड के कारण वहां फसलों का उत्पादन प्रभावित हुआ है। रूस-यूक्रेन युद्ध ने खाद्य संकट को और बढ़ा दिया। दूसरे देशों से कम आयात होने से ब्रिटेन में अनाज का संकट खड़ा हो गया है। जिन देशों से ब्रिटेन खाने की चीजें आयात करता था, वहां खराब मौसम ने फसलों को चोपट कर दिया है। वहीं, कुछ देशों ने उत्पादन कम होने से निर्यात को कुछ हद तक रोक दिया।

दिवालिया होने के करीब पाकिस्तान
भारत ने आजादी के बाद पाकिस्तान को रोकड़ बाकी के 100 करोड़ रुपये दिये थे। उस जमाने में वह रकम काफी बड़ी थी। लेकिन 76 साल बाद भी पाकिस्तान जस का तस है। स्थिति और अधिक बुरी हो चुकी है। पाकिस्तान आज भी ज्यादातर सामानों के लिए आयात पर निर्भर है। आयात के लिए भी उसे कर्ज लेना पड़ता है। अब तो वह कर्ज भी नहीं मिल रहा है। ऐसा ही रहा तो पाकिस्तान जल्द दिवालिया हो जाएगा।

कर्मचारियों को सैलरी देने तक के पैसे खत्म
पाकिस्तान की स्थिति इतनी खराब है कि उसके पास अपने सरकारी कर्मचारियों को सैलरी देने तक के भी पैसे नहीं हैं। वहां के वित्त एवं राजस्व मंत्रालय ने महालेखाकार पाकिस्तान राजस्व (AGPR) को केंद्रीय और उनसे जुड़े विभागों के वेतन समेत बिलों को क्लियर करने से रोक दिया है। देश की कंगाल होती इकोनॉमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पाकिस्तान आईएमएफ से बेलआउट पैकेज की भीख मांग रहा है। लेकिन वह आईएमएफ की शर्तों को पूरा ही नहीं कर पा रहा। इन शर्तों को मानने की दिशा में पाकिस्तान ने कई तरह की सब्सिडी बंद कर दी है। टैक्स बढ़ा दिया है। इसका असर यह हुआ की महंगाई लोगों को रुला रही है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...