18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized24 साल की एक्ट्रेस का निधन, कार्ड‍ियक अरेस्ट के बाद कई दिनों...

24 साल की एक्ट्रेस का निधन, कार्ड‍ियक अरेस्ट के बाद कई दिनों से थीं एडमिट

Published on

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से शॉकिंग खबर सामने आ रही है. फेमस एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का निधन हो गया है. मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आने के बाद एक्ट्रेस ने 20 नवंबर को दम तोड़ दिया. बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस की हालत नाजुक थी और अब उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है.

कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई मौत
एंड्रिला शर्मा का इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह देने से उनके तमाम चाहने वाले सदम में हैं. एक्ट्रेस लंबे समय से बीमार थीं. एंड्रिला को मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आए थे. हार्ट अटैक आने के बाद एक्ट्रेस का डॉक्टर्स ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) भी किया था. हालांकि, उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी. एंड्रिला जिंदगी जंग हार गई हैं. उनका निधन हो गया है.

एंड्रिला शर्मा को 1 नवंबर को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को 15 नवंबर को मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई. वे वेंटिलेटर पर थीं. कार्डियक अरेस्ट आने से पहले एक्ट्रेस को ब्रेन स्ट्रोक भी आया था, जिसकी वजह से उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट्स जमा हो गए थे. ब्रेन स्ट्रोक के बाद अब एक्ट्रेस का मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आने के बाद निधन हो गया. डॉक्टर्स की टीम ने एंड्रिला को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन बीमारी से लड़ते-लड़ते वे जिंदगी की जंग हार गईं.

एक्ट्रेस ने 2 बार जीती थी कैंसर से जंग
एंड्रिला शर्मा ने दो बार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी जंग लड़ी थी. एक्ट्रेस ने दूसरी बार कैंसर से जंग जीतने के बाद एक्टिंग में अपना कमबैक किया था. इससे पहले एक्ट्रेस की क्रिटिकल सर्जरी भी हुई थी. वे कीमोथेरेपी के सेशन भी ले चुकी थीं. कीमोथेरेपी के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें कैंसर फ्री डिकलेयर कर दिया था. लेकिन एक्ट्रेस की अचानक फिर से तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

एंड्रिला शर्मा बंगाली सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं. कम उम्र में ही उन्होंने बड़ा नाम बना लिया था. एंड्रिला ने अपना एक्टिंग डेब्यू टीवी शो Jhumur से किया था. इसके बाद उन्होंने कई शोज में शानदार काम करके फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी. एंड्रिला ने अभी तो सपनों की उड़ान उड़नी शुरू ही की थी, उन्हें अभी जिंदगी में बहुत कुछ करना था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया.

एंड्रिला एक के बाद एक गंभीर बीमारियों की चपेट में आती गईं और आखिर में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. एंड्रिला शर्मा को उनका परिवार और सभी चाहने वाले नम आंखों से याद कर रहे हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...