21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorized33,300 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में अडानी ग्रुप, लगाएगा मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट,...

33,300 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में अडानी ग्रुप, लगाएगा मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट, बनाएगा भविष्य का पेट्रोल

Published on

नई दिल्ली

अरबपति गौतम अडानी का बिजनस ग्रुप ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट के लिए 4 अरब डॉलर तक का फंड जुटाने की योजना बना रहा है। यह फंड कम लागत वाली ग्रीन हाइड्रोजन के लिए मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट विकसित करने में मदद करेगा। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने मामले से जुड़े लोगों के हवाले से यह जानकारी दी है। अडानी एंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड घरेलू और इंटरनेशनल बैंक्स से फंड जुटाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी। कंपनी कई ऋणदाताओं के साथ प्रारंभिक चरण की बातचीत कर रही है।

ग्रीन एनर्जी पर है अडानी का बड़ा दांव
हालांकि, अडानी ग्रुप से अभी तक इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं आई है। फ्रांस की टोटल एनर्जीज एसई और अडानी ग्रुप ने जून में कहा था कि वे भारत में ग्रीन हाइड्रोजन और इससे जुड़े प्रोडक्ट्स का उत्पादन करने के लिए 5 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहे हैं। क्योंकि दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा प्रदूषणकारी देश डीकार्बोनाइज करना चाहता है। गौतम अडानी ने पहले कहा था कि ग्रुप के पूर्वानुमानित पूंजीगत व्यय का 75% ग्रीन बिजनसेज में होगा और उनकी कंपनियों ने अगले दशक में रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन कंपोनेंट मैन्यूफैक्चरिंग और संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर में 20 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है।

ग्रीन हाइड्रोजन है भारत का भविष्य
अडानी और उनके प्रतिद्वंद्वी मुकेश अंबानी जैसे बिजनस टाइकून ग्रीन हाइड्रोजन पर दांव लगा रहे हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ प्रौद्योगिकी की ओर संक्रमण में भारत लीडरशिप स्थापित करना चाहते हैं। अडानी की वेबसाइट बताती है, ‘ग्रीन हाइड्रोजन भारत की भविष्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए एक मजबूत वादा रखता है। एक ऐसे परिदृश्य की कल्पना करना मुश्किल नहीं है जहां $1/kg से कम कीमत पर ग्रीन हाइड्रोजन मिलेगी। इससे देश को जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। साथ ही ऊर्जा आयात के वित्तीय बोझ से भी भारत को मुक्ति मिलेगी।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...