10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedब्रह्मास्त्र से सिनेमा चेन को 800 करोड़ का नुकसान? सीईओ ने दिया...

ब्रह्मास्त्र से सिनेमा चेन को 800 करोड़ का नुकसान? सीईओ ने दिया जवाब

Published on

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो गई. पहले ही दिन से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कलेक्शन करना शुरू कर दिया है और भारत में सिर्फ दो ही दिन में 77 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा डाले हैं. रविवार फिल्म की कमाई, पिछले दो दिन से ज्यादा होने की उम्मीद है और ‘ब्रह्मास्त्र’ का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा होना लगभग तय है.

‘ब्रह्मास्त्र’ के इस शानदार बॉक्स ऑफिस रन के बीच, ‘द कश्मीर फाइल्स’ डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का एक ट्वीट शनिवार को बहुत चर्चा में रहा. विवेक ने एक रिपोर्ट सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें दावा था कि ‘ब्रह्मास्त्र’ की वजह से एक बड़ी सिनेमा चेन को 800 करोड़ का नुक्सान हुआ है.

‘सूर्यवंशी’ और ‘गंगूबाई’ से बेहतर ‘ब्रह्मास्त्र’ का कलेक्शन
देश की लीडिंग सिनेमा चेन्स में से एक PVR के सीईओ, कमल ज्ञानचंदानी ने अब इस रिपोर्ट पर जवाब दिया है. उन्होंने ट्विटर पर कहा कि कहीं ऐसा जानबूझकर, शक खड़ा करने के लिए तो नहीं किया जा रहा? उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मुझे ये हैरान करता है, मीडिया में ब्रह्मास्त्र के बारे में झूठी और नेगेटिव जानकारी. क्या ये समझदारी की कमी है या इसे जानबूझकर शक पैदा करने के लिए डिजाईन किया गया है? ताकि हम फैक्ट्स न मिस कर दें इसलिए (बता दूं) कि पीवीआर सिनेमाज ने ब्रह्मास्त्र से पहले दिन 8.18 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.’

कमल ने आगे पिछले कुछ समय में आई हिट फिल्मों के आंकड़े देते हुए बताया कि कैसे उनके सिनेमा चेन में ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई ‘सूर्यवंशी’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से बेहतर रही है. जबकि RRR और KGF 2 उनके थिएटर्स में कमाई के मामले में ‘ब्रह्मास्त्र’ से आगे हैं. कमल ने अपने आखिरी ट्वीट में ‘ब्रह्मास्त्र’ के बारे में कहा, ‘सिंपल सी बात ये है खर्च करने वाली ऑडियंस फिल्म एन्जॉय कर रही है और इसके बारे में पॉजिटिव बातें लोगों को बता रहे हैं.’ उन्होंने यह भी कहा कि रविवार को ‘ब्रह्मास्त्र’ उनके यहां रविवार को 10 करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली है.’

तीसरे दिन की जोरदार बुकिंग
इस बीच रविवार के लिए ‘ब्रह्मास्त्र’ की एडवांस बुकिंग पिछले दो दिनों से भी ज्यादा हुई. अनुमान लगाया जा रहा है कि अयान मुखर्जी की फिल्म तीसरे दिन 45 करोड़ रुपये के लगभग कमा सकती है. इसके साथ ही फिल्म का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन 120 करोड़ के करीब रहने का भी अनुमान है.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...