20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedदुनिया की 85% GDP पर है इन 20 देशों का कब्जा, भारत...

दुनिया की 85% GDP पर है इन 20 देशों का कब्जा, भारत छठे नंबर पर

Published on

नई दिल्ली

जी-20 सम्मेलन शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 9 से 10 सितंबर को जी-20 समिट होनी है। कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज से भारत आना शुरू करेंगे। जी-20 समूह दुनिया का सबसे पावरफुल ग्रुप है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि ग्लोबल जीडीपी में जी-20 देशों का योगदान करीब 85 फीसदी है। इसके अलावा ग्लोबल ट्रेड में इन 20 देशों का योगदान 75 फीसदी है। जनसंख्या की बात करें, तो जी-20 के देशों में दुनिया के दो तिहाई लोग रहते हैं। आइए जानते हैं कि जी-20 ग्रुप में कौन कौन-से देश हैं और इनकी इकॉनमी कितनी बड़ी है।

जी-20 ग्रुप में हैं ये देश
जी-20 ग्रुप में 19 देश और एक ब्लॉक के रूप में यूरोपियन यूनियन शामिल है। इन 19 देशों में ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका शामिल है।

कैसे हुई जी-20 की स्थापना
दुनिया के 20 प्रमुख देशों ने साल 1999 में एक इकनॉमिक ग्रुप के रूप में जी-20 ग्रुप बनाया था। एशियाई वित्तीय संकट के बाद इस ग्रुप का गठन किया गया था। उस समय विचार यह था कि आर्थिक संकटों को अब किसी देश की सीमाओं के भीतर नहीं रोका जा सकता है। इसलिए बेहतर अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है।

कितनी बड़ी हैं जी-20 इकॉनोमीज?
जी-20 के सदस्य देश ग्लोबल जीडीपी में 85 फीसदी का योगदान देते हैं। यानी दुनिया के कुल 195 देशों में से सिर्फ 20 देशों के पास दुनिया की 85 फीसदी जीडीपी है। बाकी बचे 175 देशों के पास सिर्फ 15 फीसदी जीडीपी है। जी-20 समूह में शामिल देशों की बात करें, तो अकेला संयुक्त राज्य अमेरिका ग्लोबल जीडीपी में 25.46 ट्रिलियन डॉलर का योगदान देता है। अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है चीन। चीन का ग्लोबल जीडीपी में 17.96 ट्रिलियन डॉलर का योगदान है। तीसरे नंबर पर यूरोपियन यूनियन (जर्मनी, फ्रांस और इटली को छोड़कर) है। यूरोपियन यूनियन का योगदान 7.78 ट्रिलियन डॉलर का है।

भारत छठे नंबर पर
जी-20 देशों में जीडीपी के मामले में चौथे नंबर पर जापान आता है। इसकी जीडीपी 4.23 ट्रिलियन डॉलर की है। पांचवें नंबर पर 4.07 ट्रिलियन डॉलर के साथ जर्मनी है। भारत 3.39 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ छठे स्थान पर है। भारत के बाद यूके, फ्रांस, रूस, कनाडा, इटली, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया और साउथ कोरिया आता हैं। जी-20 देशों में सबसे कम जीडीपी साउथ अफ्रीका की 0.40 ट्रिलियन डॉलर है। इससे ऊपर अर्जेंटीना की 0.63 ट्रिलियन डॉलर, तुर्की की 0.91 ट्रिलियन डॉलर, सऊदी अरब की 1.11 ट्रिलियन डॉलर, इंडोनेशिया की 1.32 ट्रिलियन डॉलर और मेक्सिको की 1.41 ट्रिलियन डॉलर है। ये आंकड़े वर्ल्ड बैंक (2022) के हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...