8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorized8वां वेतन आयोग: सरकार ने माना यह प्रपोजल तो पड़ेगा बड़ा फर्क,...

8वां वेतन आयोग: सरकार ने माना यह प्रपोजल तो पड़ेगा बड़ा फर्क, पूरी डिटेल

Published on

नई दिल्‍ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 16 जनवरी को 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी थी। इसने लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स के वेतन और भत्तों की समीक्षा का रास्‍ता खोल दिया है। नेशनल काउंसिल ऑफ ज्‍वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) स्टाफ साइड ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के लिए संदर्भ की शर्तों (ToR) की अपनी सिफारिशें प्रस्तुत की हैं। इन सिफारिशों में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन ढांचे, भत्तों और लाभों में महत्वपूर्ण बदलावों की वकालत की गई है। ToR के प्रमुख बिंदुओं में से एक वेतनमानों को मिलाकर वेतन ढांचे को सरल बनाने और करियर में आने वाली विसंगतियों को दूर करने का प्रस्ताव है।

पिछले महीने सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी दी थी। इसके बाद कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने हाल ही में राष्ट्रीय परिषद JCM के स्टाफ साइड से ToR को अंतिम रूप देने के लिए इनपुट मांगा था। NC-JCM स्टाफ साइड के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने एक व्यापक प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। इसमें ध्यान देने योग्य प्रमुख क्षेत्रों पर प्रकाश डाला गया है। स्टाफ साइड की ओर से रखी गई एक प्रमुख सिफारिश लेवल 1-6 के भीतर सरकारी कर्मचारियों के वेतनमानों का कंसोलिडेशन यानी एकीकरण है।

वर्तमान वेतनमान संरचना में लेवल 1 से लेवल 18 तक कुल 18 लेवल हैं। 7वें वेतन आयोग के बाद लेवल 1 पर न्यूनतम मासिक वेतन 18,000 रुपये और लेवल 18 पर अधिकतम वेतन 2,50,000 रुपये प्रति माह तय किया गया था।

अहम है यह प्रपोजल
स्टाफ साइड के प्रस्तावों में समान पारिश्रमिक और बेहतर करियर प्रमोशन के लिए निचले वेतनमानों को एकीकृत करना महत्वपूर्ण प्रस्ताव है। इस सुझाव में लेवल 1 और लेवल 2, लेवल 3 और लेवल 4, लेवल 5 और लेवल 6 को मर्ज करना शामिल है।

यह विलय वेतन वृद्धि में विसंगतियों को दूर और एक स्पष्ट वेतन संरचना स्थापित करने के लिए है। इस सुझाव से संकेत मिलता है कि यह एकीकरण ठहराव को कम करके और लंबे समय में बेहतर वित्तीय विकास को बढ़ावा देकर कर्मचारियों की प्रगति को बढ़ाएगा।

लेवल 1 कर्मचारी वर्तमान में मूल वेतन के रूप में 18,000 रुपये प्रति माह प्राप्त करते हैं। वहीं, लेवल 2 को 19,900 रुपये मिलते हैं। अगर इन लेवल को एक में मिला दिया जाता है तो इससे लेवल 1 के कर्मचारी को अधिक फायदा होगा। कारण है कि संशोधित पे स्‍ट्रक्‍चर एक से शुरू होगा। 8वें वेतन आयोग के बाद वेतन में बढ़ोतरी का कैलकुलेशन करने पर 2.86 तक के अपेक्षित फिटमेंट फैक्टर के साथ संशोधित मूल वेतन बढ़कर 51,480 रुपये हो जाएगा।

इसी तरह अगर लेवल 3 और लेवल 4 को मिला दिया जाता है तो मर्ज किए गए वेतन लेवल के तहत कर्मचारियों का संशोधित वेतन 72,930 रुपये होगा। लेवल 5 और 6 के कर्मचारियों के लिए 2.86 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर वेतन 1,01,244 रुपये तक पहुंच सकता है।

डीए और डीआर पर द‍िया है यह सुझाव
वेतनमान विलय के अलावा स्टाफ साइड महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को मूल वेतन और पेंशन के साथ तत्काल एकीकृत करने का पुरजोर समर्थन करता है। प्रस्ताव में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स पर महंगाई के असर को कम करने के लिए टेक-होम सैलरी और पेंशन को बढ़ावा देने के लिए पे स्‍ट्रक्‍चर में DA/DR के एक निश्चित प्रतिशत को शामिल करने की सिफारिश की गई है।

स्टाफ साइड ने सरकार से 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के लिए ToR को अंतिम रूप देने से पहले सिफारिशों की समीक्षा के लिए एक स्थायी समिति की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। अगर स्वीकृत हो जाता है तो इन प्रस्तावित बदलावों में विभिन्न क्षेत्रों में कई सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय राहत प्रदान करने और संरचनात्मक सुधार लाने की क्षमता है।

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार इसी महीने के भीतर एक अध्यक्ष के नेतृत्व में तीन सदस्यों वाला 8वां वेतन पैनल गठित करेगी। वेतन आयोग को लगभग 12 महीनों की समय सीमा के भीतर सरकार को अपने निष्कर्ष प्रस्तुत करने हैं। इसके बाद सरकार इस पैनल की ओर से की गई सिफारिशों के आधार पर 1.2 करोड़ से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के पेंशन और वेतन के संशोधन के बारे में फैसला लेगी।

 

Latest articles

भोपाल में दिखेगा इंदौर की ‘गेर’ जैसा उत्साह: रंगपंचमी चल समारोह के लिए प्रशासन अलर्ट

भोपाल राजधानी में रंगपंचमी पर निकलने वाले पारंपरिक चल समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार...

एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा, भोपाल में अब 918 रुपए

भोपाल केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर...

8 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, रंगे हाथ धराया

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को मानवता को शर्मसार...

भोपाल की मस्जिद में जलसा, ट्रंप के पोस्टर पर विरोध प्रदर्शन

भोपाल राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...