18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedभारत में बाहर से जमकर आया पैसा! बना इतिहास, पहली बार इतना...

भारत में बाहर से जमकर आया पैसा! बना इतिहास, पहली बार इतना हुआ विदेशी मुद्रा भंडार

Published on

नई दिल्‍ली ,

विदेशियों को भारतीय बाजार खूब पसंद आ रहा है. लगातार पांचवे सप्‍ताह विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई और अब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है. हाल ही में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 140 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जानकारी दी कि 22 मार्च तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve of India) 14 करोड़ डॉलर बढ़कर 642.631 अरब डॉलर की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया है. इससे एक सप्ताह पहले भी विदेशी मुद्रा भंडार में 6.396 अरब डॉलर की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है, जो 642.492 अरब डॉलर तक पहुंच गया था.

डॉलर के अलावा ये मुद्राएं भी बढ़ीं
हायर FPI फ्लो उच्च भंडार के लिए प्रमुख सोर्स रहा है, जो भारतीय बाजारों में विदेशी निवेशकों के बढ़ते विश्वास का भी संकेत है. शुक्रवार को जारी इस डाटा के मुताबिक विदेशी मुद्रा संपत्ति (Forex Reserve) में 123 मिलियन डॉलर की कमी आई है, जो 568.264 अरब डॉलर पर पहुंच गई है. विदेश मुद्रा भंडार के तहत पाउंड, यूरो और येन जैसी मुद्राएं भी शामिल हैं.

RBI ने बताया कि सप्‍ताह के दौरान गोल्‍ड रिजर्व में भी बढ़ोतरी हुई है, जो 347 मिलियन डॉलर बढ़कर 51.487 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. इसके अलावा स्‍पेशल ड्रॉविंग राइट्स (SDR) 57 मिलियन डॉलर कम होकर 18.219 अरब डॉलर पहुंच गया है. सप्‍ताह के दौरान भारत में एफपीआई ने सबसे ज्‍यादा निवेश कैपिटल प्रोडक्‍ट्स, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस, टेलीकॉम और रियल एस्‍टेट में किया है. जबकि आईटी सेक्‍टर में बिक्री की है.

सितंबर 2021 का टूटा रिकॉर्ड
गौरतलब है कि इससे पहले विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर 2021 में सबसे ज्‍यादा था. इस समय भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 642.453 बिलियन डॉलर पर हो गया था. फिर केंद्रीय बैंक द्वारा रुपये को गिरने से रोकने लिए इस मुद्रा का भारी मात्रा में उपयोग किया था, तब इसमें बड़ी गिरावट आई थी.

Latest articles

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

भोपाल राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित कोकता डैम के पास मंगलवार सुबह एक 25...

5 हजार की रिश्वत लेते डेटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्तार

भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के दफ्तर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...