13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedपूरे देश में बिछेगा चकाचक सड़कों का जाल, 20 लाख करोड़ होंगे...

पूरे देश में बिछेगा चकाचक सड़कों का जाल, 20 लाख करोड़ होंगे खर्च! जानिए गडकरी का प्लान

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश में 50,000 किमी हाइवेज बनाने की योजना है। इसमें से 30 से 35,000 किमी एक्सप्रेसवेज होंगे। इस पर 20 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सरकार भारतमाला प्रोजेक्ट के दूसरे चरण को आगे बढ़ाने के बजाय 20 साल के लिए एक ठोस परियोजना पर काम कर रही है। मिंट की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। सरकार ने 2017 में भारतमाला प्रोजेक्ट के पहले चरण को मंजूरी दी थी। इसके तहत 34,800 किमी सड़कों का निर्माण किया गया है।

भारतमाला प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में 5,000 किमी एक्सप्रेसवेज का निर्माण होना था और इस पर तीन लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाना था। इसी साल इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दिए जाने की संभावना थी। रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्ट्री ने इसके लिए एक कैबिनेट नोट भी तैयार कर लिया था। लेकिन अब भारतमाला के दूसरे चरण को वापस लेकर विजन 2047 प्रोजेक्ट को तैयार किया जा रहा है। इसके लिए एक फ्रेश कैबिनेट नोट तैयार किया जा रहा है। इसमें भारतमाला-2 प्रोग्राम के एलिमेंट्स को भी शामिल किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक हाल में मिनिस्ट्री ने काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स के समक्ष इसे प्रजेंट किया था। माना जा रहा है कि उसे जल्दी ही कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है।

कैसे आएगा निजी निवेश
हालांकि विजन 2047 की कुल लागत पर अभी विचार चल रहा है लेकिन माना जा रहा है कि इसमें 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश किया जा सकता है। मिनिस्ट्री को उम्मीद है कि उसे फाइनेंस मिनिस्ट्री से पर्याप्त बजट मिलता रहेगा। इस फाइनेंशियल ईयर में रोड मिनिस्ट्री को रेकॉर्ड 2.7 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। मिनिस्ट्री सड़क निर्माण में निजी निवेश को आकर्षित करने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए बीओटी मॉडल को रिवाइव किया जा रहा है। इससे सरकार पर दबाव कम होगा। अभी सड़क निर्माण में निजी निवेश नहीं आ रहा है।

माना जा रहा है कि भारतमाला प्रोजेक्ट की तुलना में विजन 2047 से कहीं ज्यादा व्यापक परियोजना होगी। साल 2047 से पहले देश में 30,000 से 35,000 किमी लंबे एक्सेस कंट्रोल हाइवेज का निर्माण किया जाएगा। मंत्रालय को उम्मीद है कि अगर उसे पर्याप्त फंडिंग मिली तो यह काम अगले 13-14 साल में पूरा हो सकता है। इस प्रोग्राम में भारतमाला के प्रोजेक्ट्स को भी शामिल किया जा सकता है। जुलाई 2023 तक देश में 47 एक्सप्रेसवेज ऑपरेशनल हैं जिनकी कंबाइंड लंबाई 5,000 किमी है। साथ ही 9,000 किमी एक्सप्रेसवेज निर्माणाधीन है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...