20.3 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedसैफ अली खान केस में एक नया संदिग्‍ध हिरासत में, बांद्रा थाने...

सैफ अली खान केस में एक नया संदिग्‍ध हिरासत में, बांद्रा थाने में पूछताछ, 60 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Published on

सैफ अली खान पर हमले के मामले में एक और संदिग्ध पकड़ा गया है। हालांकि, इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और मुंबई पुलिस ने भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पुलिस संदिग्ध को बांद्रा पुलिस स्टेशन ले गई है और पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि सैफ पर हमले को 60 घंटे बीत चुके हैं और अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बावजूद पुलिस को एक सुराग तक हाथ नहीं लगा है, जो हैरान कर करता है। उस पर सवाल उठ रहे हैं कि वह अब तक इस मामले में आरोपी की पहचान या उसे पकड़ क्‍यों नहीं पाई है। पुलिस 35 टीमें बनाकर संदिग्ध आरोपी की खोज कर रही है।

15 जनवरी की रात सैफ पर हमला, कौन है नया संदिग्ध?
सैफ पर 15 जनवरी की रात ढाई बजे हमलावर ने घर में घुसकर चाकू से अटैक किया था। अगले दिन मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया था, जबकि दूसरा फरार था। पुलिस तुरंत ही जांच में जुट गई थी और अब 60 घंटे बाद एक और संदिग्ध हिरासत में लिया गया है। हालांकि, इसे लेकर भी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि ये कौन है, क्‍या यह वही हमलावर है? इसको लेकर अभी पुलिस कुछ नहीं बता रही है।

17 जनवरी को शाहिद नाम के शख्स से हुई थी पूछताछ
मालूम हो कि शुक्रवार, 17 जनवरी को भी शाहिद नाम के एक शख्‍स को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया था। बाद में पता चला कि उसका इस केस से कोई लेना देना नहीं है। ऐसे में समझा जा रहा है कि हिरासत में लिए गए इस संदिग्ध का भी शायद यही हाल न निकले।

CCTV में दिखा संदिग्ध हमलावर, अभी पकड़ से बाहर
अभी तक पुलिस को जो CCTV फुटेज बरामद हुए हैं, उनमें एक संदिग्ध बांद्रा पुलिस स्टेशन के आसपास घूमते और फिर रेलवे स्टेशन पर देखा गया। वहीं सैफ पर हमले से चार दिन पहले उसने वर्सोवा में एक घर में जूते चुराए थे। सैफ पर हमले के बाद उसने रेलवे स्टेशन पर एक दुकान से हेडफोन खरीदा। पुलिस मान रही है कि शायद हमलावर मुंबई से फरार हो चुका है या फिर आसपास के इलाकों में छुपा हो सकता है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...