20.3 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedबैंक धोखाधड़ी मामले में एबीजी शिपयार्ड के पूर्व CMD ऋषि अग्रवाल अरेस्ट

बैंक धोखाधड़ी मामले में एबीजी शिपयार्ड के पूर्व CMD ऋषि अग्रवाल अरेस्ट

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) ऋषि कमलेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। एबीजी शिपयार्ड जहाज निर्माण क्षेत्र में देश की एक अग्रणी कंपनी पर आरोप है कि उसने साल 2005 से 2012 के बीच करीब सात साल में 28 बैंकों से कुल 22842 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। इस धोखाधड़ी में आईसीआईसीआई बैंक को सबसे ज्यादा 7089 करोड़ रुपए का चूना लगा है।

इसके बाद आईडीबीआई को 3639 करोड़ रुपए, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को 2925 करोड़ रुपए, बैंक ऑफ बड़ोदा को 1614 करोड़ रुपए और पंजाब नेशनल बैंक से 1244 करोड़ रुपए ऐंठने का आरोप हैं। इस मामले की जांच को अपने हाथों में लेते हुए सीबीआई ने इस साल फरवरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। जिसे अब तक की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी माना जा रहा है। जांच एजेंसी ने इस संबंध में अग्रवाल से कई बार पूछताछ भी की थी।

पुख्ता सबूतों के बाद हुई गिरफ्तारी
एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया, अग्रुवाल को पुख्ता सबूतों के आधार पर बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान अग्रवाल अपने जवाबों में टाल-मोटल भी कर रहे था। गिरफ्तारी पर अग्रवाल के वकील विजय अग्रवाल ने हैरानी जताई है। उन्होंने कहा है कि सीबीआई के इतने सहयोग के बावजूद मेरे मुवक्किल को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई की जांच से पता चला है कि अग्रवाल और उनकी कंपनी एबीजी से जुड़ी 100 से अधिक मुखौटा कंपनियों की जरिए बैंकों से ली गई बड़ी राशि को देश के अलावा विदेशों में भी डायवर्ट किए जाने की संभावना हो सकती है।

2013 में लोन को एनपीए घोषित कर दिया गया
फरवरी में एक बयान में सीबीआई ने कहा था कि एबीजी शिपयार्ड के खाते में अधिकांस भुगतान 2005 से 2012 के बीच हुआ है। इसके बाद 30 नवंबर 2013 को बैंक से मिले लोन को नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) में बदल दिया गया। बता दें कि एबीजी शिपयार्ड पर जिस समय के दौरान में धोखाधड़ी आरोप लगा है उस समय केंद्र में कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूपीए की (2004-2014) सरकार थी।

एसबीआई ने दर्ज कराई थी पहली शिकायत
इस मामले में सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक ने 8 नवंबर, 2019 को सीबीआई के पास शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद एजेंसी ने 12 मार्च 2020 को कुछ स्पष्टीकरण मांगा था। इसके बाद बैंक ने उसी साल अगस्त में एक नई शिकायत दर्ज कराई। सीबीआई ने करीब डेढ़ साल तक शिकायत की जांच करने के बाद 7 फरवरी को एफआईआर दर्ज की।

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...