7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedजीजाजी की जीत पर खुश हुए अभिषेक बच्चन, बोले- 'आप लगते हो...

जीजाजी की जीत पर खुश हुए अभिषेक बच्चन, बोले- ‘आप लगते हो न्यूकमर’

Published on

अभिषेक बच्चन अपने जीजा जी कुणाल कपूर के लिए चियरलीडर बन गए हैं. कुणाल को ओटीटी के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है. लेकिन असल में कुणाल कपूर एक्टिंग में 17 साल पहले ही डेब्यू कर चुके थे. इस बात को जब कुणाल ने ट्वीट कर जाहिर किया तो अभिषेक बच्चन एक अच्छे दोस्त और रिलेटिव की तरह अपने जीजा को सपोर्ट करते नजर आए.

17 साल बाद मिला कुणाल को डेब्यू अवॉर्ड
कुणाल कपूर को 17 साल बाद द एम्पायर वेब सीरीज के लिए बेस्ट एक्टर डेब्यू का अवॉर्ड मिला है. ये एक पीरियड ड्रामा वेब सीरिज है, जो डिजनी प्लस हॉटस्टार पर अगस्त में रिलीज हुई थी. इस वेब सीरीज में कुणाल के साथ शबाना आजमी, डीनो मोरिया, दृष्टि धामी और आदित्य सील भी थे. सीरीज में कुणाल ने बाबर का रोल प्ले किया था. ये कुणाल की पहली वेब सीरीज थी. अवॉर्ड मिलने के बाद कुणाल ने अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर की.

कुणाल ने ट्विटर पर अवॉर्ड मिलने की खुशी को फैंस से शेयर किया. कुणाल ने लिखा- ”जाहिर है, हर चीज के लिए दूसरी बार भी होता है! किसने सोचा होगा कि 17 साल बाद मैं फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनय का पुरस्कार जीतूंगा! आपको सभी को धन्यवाद.” इसी के साथ कुणाल ने पूरी टीम को भी शुक्रिया अदा किया.

जीजा जी की जीत पर अभिषेक का रिप्लाई
जीजा को अवॉर्ड मिलते देख अभिषेक बच्चन भी फूले नहीं समाए. अभिषेक ने उनके ट्वीट पर मजेदार रिएक्शन दिया. अभिषेक ने जीजा जी को प्रेज करते हुए लिखा- ‘वेल डन जीजा जी! आप इसे डिजर्व करते हो. सेकेंड चांसिज वगैरह का तो पता नहीं, लेकिन आप अब भी न्यू कमर जैसे ही लगते हो.’ अभिषेक बच्चन का इस तरह से अपने जीजा जी को प्रेज करना फैंस को भी मजेदार लगा.

कुणाल कपूर की शादी अभिषेक बच्चन की कजिन नैना बच्चन से 2015 में हुई है. इसी साल कपल की जिंदगी में एक बेबी का वेलकम हुआ है. कुणाल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत नसीरुद्दीन शाह के थिएटर से की थी. इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया. कुणाल ने बॉलीवुड में फिल्म ‘मीनाक्षी’ से डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री तब्बू नजर आईं थीं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...