18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedपुलिस से बचने के लिए 40 घंटे तक 5 राज्यों में भागा...

पुलिस से बचने के लिए 40 घंटे तक 5 राज्यों में भागा एक्टर, 1800 km की चेज के बाद हुआ अरेस्ट

Published on

नई दिल्ली ,

एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर साहिल खान को महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस में, मुंबई पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उन्हें छत्तीसगढ़ के जगदलपुर इलाके से अरेस्ट किया. मुंबई क्राइम ब्रांच SIT ने उन्हें महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप नेटवर्क और इससे जुड़े सट्टेबाजी के अवैध ऐप्स और नेटवर्क से जुड़ी जांच में गिरफ्तार किया.

एक्टिंग में साहिल खान का करियर बहुत लंबा नहीं रहा, मगर उनके अरेस्ट की डिटेल्स बताती हैं कि पुलिस के साथ उनकी आंख मिचौली काफी लंबी और ड्रामेटिक रही. साहिल की गिरफ्तारी 40 घंटे से ज्यादा लंबी चेज के बाद हुई. इस बीच उन्होंने पुलिस से बचने के लिए कई बार अपना फोन स्विच ऑफ किया और अपनी लोकेशन बदलते रहे.

5 राज्यों में 1800 किलोमीटर लंबी चेज
साहिल खान, द लायन बुक ऐप नाम के एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े हुए थे, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का भी हिस्सा है. मामले में पहले मुंबई पुलिस एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी. एक्टर ने जमानत के लिये कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई.

25 अप्रैल को जब कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज की, उसके तुरंत बाद उन्होंने अपने ड्राईवर को बुलाया और मुंबई से भाग निकले. उनका पहला स्टॉप गोवा था जहां उन्होंने कुछ घंटे बिताए और फिर कर्नाटक के लिए निकल गए. इस बीच ऑफिसर्स को पता लगा कि वो फोन नहीं उठा रहे.

साहिल ने कर्नाटक में कुछ घंटे बिताए, थोड़ा आराम किया और फिर तेलंगाना में हैदराबाद के लिए निकल पड़े. वहां उन्होंने एक कमरा बुक किया था और केवल जरूरत भर के लिए अपना फोन ऑन कर रहे थे. मगर इस बीच मुंबई क्राइम ब्रांच उनके ड्राईवर की डिटेल्स निकालने में कामयाब हो गई और उसके मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया जाने लगा.

जब साहिल को ये अंदाजा लगा कि पुलिस कभी भी उनतक पहुंच सकती है तो वो छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर की तरफ चल पड़े. इस बीच वो गढ़चिरौली जिले के बॉर्डर और कई नक्सल प्रभावित जिलों से भी गुजरे. घना जंगल, रात का अंधेरा और नक्सलवादियों का खतरा देखते हुए उनके ड्राईवर ने भी आगे चलने से इनकार किया, मगर साहिल ने उसपर दबाव बनाया. आखिरकार, वो जगदलपुर में रुके और आराध्या होटल में एक कमरा बुक किया.

ह्यूमन और टेक्निकल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस उनतक जा पहुंची और कमरे का दरवाजा खटखटाया. इस दौरान साहिल अपना चेहरा छुपाए रखने के लिए मास्क और एक छोटा तौलिया इस्तेमाल कर रहे थे. अरेस्ट के बाद पुलिस ने उन्हें बताया कि उन्हें वापस मुंबई ले जाया जाएगा और महादेव बेटिंग केस में उनकी गिरफ्तारी होगी. यहां पर आखिरकार 1800 किलोमीटर लंबी चेज खत्म हुई.

इस केस में क्या था साहिल खान का रोल?
साहिल खान को सोशल मीडिया पर, द लायन बुक नाम का एक ऐप प्रमोट करते देखा गया था, जो महादेव बेटिंग ऐप नेटवर्क से जुड़ा है. उन्होंने UAE में ऐप लॉन्च का इवेंट भी अटेंड किया था और सेलिब्रेशन पार्टियों में भी नजर आए थे.

इस मामले में और भी एक्टर्स जांच के दायरे में हैं. UAE से, अवैध तरीके से चल रही इस ऐप में बड़ा मुनाफा देखते हुए, साहिल भी एक ऐप में पार्टनर बन गए थे जिसका नाम लोटस 24/7 है. ये ऐप भी सट्टेबाजी का गैरकानूनी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है और ये सस्पेक्ट किया जा रहा है कि साहिल को भी इससे बड़ा अवैध मुनाफा हुआ है.

इसी केस में साहिल से मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने पहले भी पूछताछ की थी और गिरफ्तारी की आशंका भांपते हुए उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दी थी. गिरफ्तारी के बाद साहिल को, रविवार के दिन ही एक कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उन्हें 1 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया.

अपनी फिटनेस के लिए पॉपुलर साहिल खान ने ‘एक्सक्यूज मी’ और ‘स्टाइल’ जैसी फिल्मों में काम किया है. हालांकि, साहिल का फिल्म करियर बहुत अच्छा नहीं रहा और इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी. फिर उनकी फिटनेस जर्नी शुरू हुई और वो फिटनेस इंफ्लुएंसर बन गए.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...