9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeUncategorizedपार्सल में ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने का झांसा देकर अभिनेत्री...

पार्सल में ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने का झांसा देकर अभिनेत्री अंजली पाटिल से ठगी,

Published on

मुंबई:

मराठी, हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री अंजली पाटिल को जालसाजों ने 5.79 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस के अनुसार जालसाज ने झूठा दावा किया कि उसके पार्सल में ड्रग्स मिले हैं। साथ ही, उसके तीन बैंक खातों का मनी लॉन्ड्रिंग से भी लिंक हैं। अंजली अंधेरी में रहती हैं। 28 दिसंबर को उनके पास किसी अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को फेडेक्स कूरियर कंपनी का कर्मचारी दीपक शर्मा बताया। दीपक ने अंजली को बताया कि ताइवान जाने वाले उनके नाम के एक पार्सल में नशीली दवाएं मिली हैं। इस पार्सल को सीमा शुल्क विभाग ने जब्त कर लिया है।

पार्सल में निकली आधार की कॉपी
पार्सल में उसका आधार कार्ड की कॉपी मिली है। इसलिए वह कानूनी पचड़े में नहीं फंसने के लिए और आधार कार्ड का दुरुपयोग नहीं होने के लिए मुंबई साइबर अपराध विभाग से मदद लें। इस कॉल के कुछ ही देर बाद साइबर पुलिस से किसी बनर्जी नामक अधिकारी का कॉल आया। उसने अंजली को बताया कि उसका आधार कार्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में फंसे तीन बैंक खातों से जुड़ा हुआ पाया गया है। इसके सत्यापन प्रक्रिया के लिए उसको 96,525 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होंगी। यह रकम संदिग्ध साइबर अधिकारी बनर्जी ने अंजली से जीपे नंबर भेज कर मंगा ली। फिर स्काइप कॉल कर बनर्जी ने इस मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले में बैंक अधिकारी भी शामिल हैं। इसलिए 4,83,291 रुपये और जमा करनी होगी ताकि केस को रफा दफा किया जा सकें।

साइबर अधिकारी बनकर की बात
पुलिस के अनुसार अंजली डर गई और बदनामी व पुलिस केस के चक्कर में नहीं फंसने के लिए उसने बिना किसी हिचकिचाहट के अज्ञात जालसाज, जो साइबर अधिकारी बनर्जी बनकर बात किया था, उसके पंजाब नैशनल बैंक के खाते में अपने बैंक खाते से रकम जमा कर दी। कुछ दिन बाद इस घटना की अंजली ने अपने मकान मालिक के साथ जानकारी साझा की, जिसके बाद उसको पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार बनी है। अंजली के बयान के आधार पर डीएन नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Latest articles

रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना नगर अंडरब्रिज के पास बुधवार सुबह...

करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची केएफसी आउटलेट

भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब...

पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान; 5 साल पहले हुई थी शादी, 2 महीने बाद ही मायके चली गई थी पत्नी

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर (बिहारी कॉलोनी) में एक...

रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने की खुदकुशी, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...