13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedअवॉर्ड शो में गिर पड़ीं एक्ट्रेस जेसिका चेस्टेन, ड्रेस ने दिया धोखा...

अवॉर्ड शो में गिर पड़ीं एक्ट्रेस जेसिका चेस्टेन, ड्रेस ने दिया धोखा तो बोलीं- मैं शर्मिंदा हूं

Published on

कई बार एक्ट्रेसेस के कपड़े उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं तो कई बार उनके लिए मुसीबत भी ले आते हैं। हाल ही इस तरह की मुसीबत अमेरिकन एक्ट्रेस जेसिका चेस्टेन के लिए पैदा हो गई। दरअसल हाल ही लॉस एंजेलिस में स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्स हुए, जिसमें जेसिका चेस्टेन भी शामिल थीं। जैसे ही जेसिका अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर गईं तो उसी दौरान उनकी ड्रेस पैर में फंस गई और वह गिर पड़ीं। साथ चल रहे शख्स ने जेसिका को तुरंत ही संभाल लिया।

SAG Awards सेरिमनी से Jessica Chastain का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही अवॉर्ड के लिए जेसिका नाम अनाउंस होता है, उन्हें यकीन नहीं आता। वह हैरानी भरे एक्सप्रेशन से सबको देख रही थीं और स्टेज की ओर बढ़ रही थीं। लेकिन जैसे ही स्टेज की सीढ़ियां चढ़ने लगीं, उनकी ड्रेस पैरों में फंस गई और वह गिर पड़ीं। जेसिका बुरी तरह गिरी होतीं, अगर उन्होंने अपना हाथ स्टेज पर न टिकाया होता।

गिरने के बाद बोलीं जेसिका- थोड़ी शर्मिंदा हूं
जेसिका चेस्टन ने रेड कलर का गाउन पहना था, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। अवॉर्ड सेरिमनी के दौरान जेसिका ड्रेस ही संभालती नजर आ रही थीं। लेकिन इस ड्रेस की वजह से जेसिका को काफी शर्मिंदगी हुई। स्टेज पर गिरने वाले वाकये के बारे में एक्ट्रेस ने बाद में ‘पीपल’ मैगजीन’ से बातचीत में कहा, ‘मैं शर्मिंदा महसूस कर रही हूं कि मैं सीढ़ियों पर गिर गई। लेकिन मेरी मदद को साथ में दो हेंडसम लोग थे। मैं हमेशा उम्मीद करती हूं कि ऐसा कुछ मेरे साथ कभी न हो। हां मैं सीढ़ियों पर गिरी। पर अच्छी बात है क्योंकि कुछ लोगों को पता नहीं है कि मैं गिरी थी। मैं अपनी ही ड्रेस में फंस गई थी। लेकिन अच्छ लोग मेरी मदद को मौजूद थे। जो बहुत ही अच्छी बात है।’

कौन हैं जेसिका चेस्टेन?
जेसिका चेस्टेन ऑस्कर अवॉर्ड के अलावा गोल्डन ग्लोब समेत कई अवॉर्ड्स भी जीत चुकी हैं। साल 2012 में उनका नाम दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में भी शामिल रहा है। 45 वर्षीय जेसिका चेस्टेन ने 1998 में शेक्सपीयर के प्ले ‘जूलियट’ से एक्टिंग डेब्यू किया था और आज भी वह सक्रिय हैं। जेसिका चेस्टेन वही हैं, जिन्होंने कुछ समय पहले एसएस राजामौली की RRR देखने के बाद खूब तारीफ की थी और कहा था कि इस फिल्म को देखना किसी पार्टी से कम नहीं।

इस फिल्म ने SAG अवॉर्ड्स में रचा इतिहास
जेसिका ने SAG Awards में George & Tammy सीरीज के लिए बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। 29वीं SAG अवॉर्ड्स में कॉमेडी-ड्रामा Everything Everywhere All का जलवा रहा। इसने 4 अवॉर्ड जीते। यही नहीं इस फिल्म ने एसीएजी अवॉर्ड्स में एक रिकॉर्ड भी बनाया। यह ऐसी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है, जिसने स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्स शो में लगभग हर कैटिगरी में अवॉर्ड जीता। वहीं ऑस्कर्स 2023 में भी इस फिल्म को 11 नॉमिनेशन मिले हैं।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...