14.9 C
London
Wednesday, April 15, 2026
HomeUncategorizedकोरोना के चपेट में आईं एक्ट्रेस किरण खेर, टेस्ट पॉजिटिव आते ही...

कोरोना के चपेट में आईं एक्ट्रेस किरण खेर, टेस्ट पॉजिटिव आते ही लोगों से की ये अपील

Published on

कोरोना एक बार फिर से धीरे-धीरे पूरी दुनिया में अपने पैर पसार रहा है। इसकी शुरुआत होते ही ये बॉलीवुड में जल्दी ही आ जाता है और सबसे पहले स्टार्स ही इसकी चपेट में आते हैं। कोरोना के एक बार फिर से विस्फोट होने के आसारा हैं। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनीतिज्ञ किरण खेर ने कोविड -19 के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया है। किरण खेर ने ट्विटर पर लिखा- मैंने कोविड के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया है। इसलिए जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है, कृपया अपनी जांच करवाएं।

2021 में, किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा (एक तरह का ब्लड कैंसर) का पता चला था। इस खबर का खुलासा उनके पति और एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर किया। स्क्रीन से एक साल दूर रहने के बाद, जब उन्होंने बीमारी का इलाज कराया, तो पिछले साल उन्होंने रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में एक जज के रूप में वापसी की।

किरण खेर की फिल्में
कई लोगों की पसंद की जाने वाली किरण ने कई बॉलीवुड फिल्मों में यादगार परफॉर्मेंस दी हैं। किरण ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में एक मां की भूमिका निभाई है। उन्होंने ‘देवदास’, ‘रंग दे बसंती’, ‘हम तुम, दोस्ताना’, ‘मैं हूं ना’ और जैसी फिल्मों में अपने रोल्स के लिए लोकप्रियता हासिल की।

अनुपम खेर से शादी
उन्होंने 1985 में एक्टर अनुपम खेर  के साथ शादी की थी। उनकी पहले गौतम बेरी से शादी हुई थी और 1981 में उनका एक बेटा सिकंदर खेर था। इस बीच, वर्कफ्रंट पर अनुपम ‘द वैक्सीन वॉर’ और ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगे। किरण भारत की सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...