10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedअडानी ने बदली चाल, इधर हंगामा होता रहा और उधर खड़ी कर...

अडानी ने बदली चाल, इधर हंगामा होता रहा और उधर खड़ी कर दी एक और नई कंपनी

Published on

नई दिल्ली

24 जनवरी को अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के खिलाफ अपनी निगेटिव रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के बाद विवाद बढ़ता चला गया। विरोधी हावी हो गए। सड़के से लेकर संसद तक अडानी के खिलाफ मोर्चा खुल गया। अडानी के लोन पर, उनके कारोबार पर सवाल उठने लगे। अडानी पर उठ रहे सवालों के बीच निवेशकों ने भी मुंह मोड़ लिया। अडानी के शेयर, कंपनी का मार्केट कैप, गौतम अडानी का नेटवर्थ सब गिरने लगा। विवाद बढ़ते रहे,लेकिन गौतम अडानी ने हार नहीं मानी। अडानी ने इन हंगामों के बीच उन्होंने अपनी नई कंपनी खड़ी कर दी।

अडानी की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने अपने कारोबार के विस्तार का ऐलान किया है। कंपनी ने को वाशरी बिजनस में एंट्री कर ली है। कंपनी ने इस बिजनस के लिए सब्सिडियरी कंपनी बनाई है,जिसका नाम पेल्मा कोलियरीज रखा गया है। दरअसल अडानी एंटरप्राइजेज के कोल वाशरी बिजनस का कामकाज का संचालन प्लेमा कोलियरीज करेगी। अडानी की ओर से इसकी जानकारी एक्सचेंजों को दे दी गई है। अडानी एंटरप्राइजेज ने बताया कि 7 अप्रैल को वो एक पूर्ण स्वामिस्तव वाली सब्सिडियकी कंपनी प्लेमा कोलियरीज लिमिटेड (PCL) का गठन किया है। इस कंपनी का गठन ऐसे वक्त में किया गया, जब कंपनी पर सवाल उठ रहे हैं।

अडानी की नई कंपनी के बारे में
अडानी की नई कंपनी का नाम पेल्मा कोलियरीज हैष इस कंपनी पर मालिकाना हक अडानी एंटरप्राइजेज का है। 7 अप्रैल 2023 को इस कंपनी का गठन किया गया। इसकी स्थापना 10 लाख रुपये की शुरुआती अथॉराइज्ड शेयर पूंजी के साथ-साथ 5 लाख रुपये की पेड अप शेयर पूंजी के की गई है। ये कंपनी कोल हैंडलिंग सिस्टम के तहत काम करेगी। कंपनी का काम कोल वाशरी से जुड़ा होगा। कोल वाशरी का विकास, निर्णाम, संचालन इसकी जिम्मेदारी होगी। आपको बता दें कि कोश वाशिंग कोयले की गंदगी को साफ करने की प्रक्रया होती है।

अडानी ने बदली रणनीति
अडानी समूह पर तमाम आरोप लगे। कंपनी ने अपनी सफाई भी दी। अडानी पर हिंडनबर्ग के हमले के बाद कंपनी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया। कर्ज चुकाने पर फोकस करने लगे। निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए पहले से चल रही कंपनियों को मजबूती देने का फैसला किया। अडानी समबह ने कारोबार की रणनीति में बदलाव भी किया और नया बिजनस शुरू करने के बजाय पहले से चल रहे बिजनस को संभालने की बात की। विदेशों में रोडशो किए, निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए ताबड़तोड़ कदम उठाए गए। इसका असर भी दिखने लगा। अडानी के शेयरों में तेजी लौटने लगी।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...