13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedचुटकी बजाते हिंडनबर्ग के भंवर से निकल सकते हैं अडानी, बस करना...

चुटकी बजाते हिंडनबर्ग के भंवर से निकल सकते हैं अडानी, बस करना होगा इतना सा काम…

Published on

नई दिल्ली

गौतम अडानी की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप में आजकल कोहराम मचा हुआ है। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म Hindenberg Research की पिछले महीने आई एक रिपोर्ट के कारण ग्रुप का मार्केट कैप 150 अरब डॉलर से ज्यादा स्वाहा हो चुका है। अडानी भी दो-तिहाई से ज्यादा नेटवर्थ गंवाकर दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे से 32वें नंबर पर खिसक चुके हैं। ग्रुप के शेयरों में एक महीने में 80 फीसदी तक गिरावट आई है। इस बीच प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म SES ने अडानी ग्रुप को इस भंवर से निकलने के लिए एक जरूरी सलाह दी है। उसका कहना है कि अडानी ग्रुप के कर्ज को लेकर जताई जा रही चिंता जरूरत से कुछ अधिक हो सकती है। ग्रुप की कंपनियों के पास अपना कर्ज चुकाने के लिए पर्याप्त कैश है। लेकिन अडानी ग्रुप को शेयरहोल्डर्स और लेंडर्स की चिंताओं को दूर करने के लिए किसी तीसरे पक्ष से अपने खातों का ऑडिट कराना चाहिए।

कॉरपोरेट गवर्नेंस रिसर्च एंड प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म Stakeholders Empowerment Services (SES) ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘हिंडनबर्ग को जवाब देने के अलावा, अडानी को अपने स्टेकहोल्डर्स (इनवेस्टर्स और लेंडर्स) का ख्याल रखना चाहिए और चिंता के सभी क्षेत्रों का समाधान करना चाहिए।’ रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रुप को अपने खातों की किसी स्वतंत्र तीसरे पक्ष से करानी चाहिए और निवेशकों के भरोसे को बहाल करने में मदद मिलेगी। SES के मुताबिक अडानी ग्रुप की हर कंपनी अपने आप में सक्षम है और उनके पास कर्ज चुकाने के लिए पर्याप्त कैश है।

कर्ज और एसेट्स
SES के मुताबिक अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (APSEZ) के पास अगले वित्त वर्ष तक कर्ज चुकाने के लिए पर्याप्त कैश है। 30 सितंबर 2022 तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी की कुल एसेट्स एक लाख करोड़ रुपये की थी जबकि उस पर कर्ज 45,000 करोड़ रुपये से भी कम है। इसी तरह अडानी ग्रीन एनर्जी  का कुल कर्ज 51,000 करोड़ रुपये और कुल एसेट बेस 62,000 करोड़ रुपये है। कंपनी को वित्त वर्ष 2025 तक 13,500 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज  का कर्ज 40,000 करोड़ रुपये है। उसे 2029 तक 17,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना है। 2026 तक कंपनी के पास 12,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कैश आने की उम्मीद है। इस तरह उसे अपने कर्ज को चुकाने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

अडानी ग्रुप का कारोबार इन्फ्रास्ट्रक्चर, सीमेंट, डेटा सेंटर, पावर, एयरपोर्ट और पोर्ट समेत कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। लेकिन हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट से यह हिल गया है। इसमें अडानी ग्रुप पर शेयरों की कीमत में हेराफेरी करने और अकाउंटिंग में धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। हालांकि ग्रुप ने इन आरोपों से इनकार किया है और उन्हें दुर्भावनापूर्ण, आधारहीन और भारत पर हमला बताया है। लेकिन अडानी ग्रुप इनवेस्टर्स का भरोसा जीतने में नाकाम रहा है। पिछले एक महीने में ग्रुप के शेयरों में 80 फीसदी तक गिरावट आई है। मंगलवार को स्थिति में कुछ सुधार हुआ और अडानी ग्रुप के अधिकांश शेयर तेजी के साथ बंद हुए।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...