11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedअडानी बेहाल, बड़े भैया मालामाल, फिर क्यों सुर्खियों में विनोद अडानी, कितना...

अडानी बेहाल, बड़े भैया मालामाल, फिर क्यों सुर्खियों में विनोद अडानी, कितना बड़ा है साम्राज्य?

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग के रिपोर्ट को लगभग तीन महीने होने वाले है, लेकिन उसकी आंच अब तक खत्म नहीं हुई है। कभी रेटिंग एजेंसियां तो कभी सियासी दल अडानी पर लगे आरोपों को ताजा कर देते हैं। अडानी के कर्ज , उन्हें मिल रहे निवेशों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच एक बार फिर से गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी को लेकर सियासी दलों से वार तेज कर दिया है। हाल ही में खबर आई कि मार्केट रेगुलेटर SEBI तीन विदेशी कंपनियों के साथ अडानी ग्रुप के ‘रिलेटेड पार्टी’ ट्रांजैक्शन्स की जांच कर रहा है। वो इस बात की जांच कर रहा है कि कहीं इसमें नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ। वहीं न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि जिन तीनों ऑफ शोर कंपनियों की जांच हो रही है, उसका संबंध गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अडानी से है। अडानी के बड़े भाई केवल सेबी और सियासी दलों के निशाने पर नहीं है, बल्कि वो हिंडनबर्ग के निशाने पर भी रही है। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में 129 बार विनोद अडानी का नाम लिया था।

कौन हैं विनोद अडानी
हिंडनबर्ग ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में अडानी समूह पर सवाल तो उठाया ही, उनके परिवार से जुड़े लोगों को लेकर भी कई जानकारियां सार्वजनिक कर दी। इसमें एक नाम विनोद अडानी का भी था। 74 साल के विनोद अडानी गौतम अडानी के बड़े भाई हैं। विनोद अडानी दुबई में रहते हैं, लेकिन वह स्थायी तौर पर सिंगापुर के निवासी हैं। साल 1976 में उन्होंने मुंबई के पास एक टेक्सटाइल मिल की नींव रखी थी, जिसके बाद साल 1989 में वह सिंगापुर चले गए। वहां से साल 1994 में उन्होंने दुबई का रुख किया।

ट्रेडिंग के उस्ताद
विनोद अडानी को ट्रेडिंग का दिग्गज माना जाता है। अडानी ग्रुप में भी उनकी बड़ी हिस्सेदारी है। हाल ही में ये जानकारी भी सामने आई, जिसमें कहा गया कि विनोद अडानी के कंट्रोल वाली एंडेवर ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट लिमिटेड ने अंबुजा सीमेंट और एसीसी लिमिटेड का अधिग्रहण किया। विनोद अडानी समूह की कंपनियों के प्रमोटर्स ग्रुप का हिस्सा हैं। विनोद अडानी पर शेयर की कीमत बढ़ाने के लिए हेरफेरी और लेखा धोखाधड़ी का आरोप लगता रहा है।

सबसे अमीर NRI
अडानी समूह में उनकी धाक है। कई अहम पदों की जिम्मेदारी निभाने वाले विनोद अडानी के पास अरबों की संपत्ति है। आईआईएफएल हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 के मुताबिक वो भारत के सबसे अमीर एनआरआई हैं। इस लिस्ट के मुताबिक उनके पास सितंबर 2022 तक उनकी कुल संपत्ति 1,69,000 करोड़ रुपये नेटवर्थ है। वहीं फोर्ब्स 2023 के मुताबिक विनोद अडानी के पास 10.1 अरब डॉलर की संपत्ति हैं।

गौतम अडानी ने गंवाया, बड़े भाई ने कमाया
गौतम अडानी ने इस साल अपनी आधी से अधिक संपत्ति गंवा दी। साल 2022 गौतम अडानी की दौलत 127 अरब डॉलर तक थी, लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने अपनी दौलत गंवा दी। उनकी दौलत 47 अरब डॉलर पर पहुंच गई। जहां गौतम अडानी ने गंवाया, वहीं विनोद अडानी की दौलत में लगातार बढ़ोतरी हुई। बीते साल विनोद अडानी की संपत्ति में 38 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। साल 2021-22 में उनके नेटवर्थ में 37,400 करोड़ की बढ़ोतरी हुई। बीते हर दिन उन्होंने करीब 102 करोड़ कमाया। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक बीते पांच सालों में विनोद अडानी की संपत्ति में 151,200 करोड़ बढ़ी है। फोर्ब्स के मुताबिक फरवरी 2022 में विनोद अडानी का नेटवर्थ 6 अरब डॉलर था, जो इस साल बढ़कर 10.3 अपब डॉलर पहुंच गया है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...