7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized'धारावी स्लम' को संवारेंगे अडानी, सबसे बड़ी बोली लगाकर प्रोजेक्ट पर कब्जा

‘धारावी स्लम’ को संवारेंगे अडानी, सबसे बड़ी बोली लगाकर प्रोजेक्ट पर कब्जा

Published on

नई दिल्ली,

मुंबई के धारावी को कौन नहीं जानता, यह एशिया के सबसे बड़ा स्लम एरिया में शामिल है. अब इसके रिडेवलपमेंट का काम दुनिया के तीसरे सबसे अमीर और एशिया के सबसे रईस गौतम अडानी की कंपनी पूरा करेगी. तमाम कंपनियों को पछाड़ते हुए Adani Group की कंपनी अडानी रियल्टी ने धारावी स्लम के कायाकल्प के लिए रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की बोली जीत ली है.

मंगलवार को खोली गईं बोलीं
पीटीआई के रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार 29 नवंबर को धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए प्राप्त बिड्स को खोला. प्रोजेक्ट के सीईओ एसवीआर श्रीनिवास के मुताबिक, इसके लिए तीन बोलियां मिली थीं, जिनमें से एक नमन ग्रुप की बोली बिडिंग में क्वालिफाई नहीं कर सकी. इसके बाद अडानी रियल्टी और डीएलएफ (DLF) की बोली को खोला गया.

अडानी ग्रुप ने लगाई इतनी बोली
सीईओ ने बताया कि Gautam Adani के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए DLF की बिड से दोगुने से भी ज्यादा बोली लगाई थी. रिपोर्ट में कहा गया कि अडानी की बोली 5,069 करोड़ रुपये की थी, जबकि धारावी रिडेवलपमेंट के लिए डीएलएफ की बोली 2,025 करोड़ की थी. गौरतलब है कि सरकार ने परियोजना को लेकर कुल समयसीमा सात साल की तय की है. धारावी स्लम का क्षेत्र 2.5 वर्ग किलोमीटर में फैला है.

झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को फायदा
मुंबई धारावी को रिडेवलप करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने जो प्लान तैयार किया है, उसके मुताबिक, वह किसी कंपनी के साथ करार कर स्लम एरिया को संवारेगी. Dharavi redevelopment Project से इस एरिया में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों को फायदा होगा और उनके जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा. सरकार मुंबई को बेहतर बनाने की दिशा में ये बड़ा कदम उठा रही है.

प्रोजेक्ट के तहत धारावी के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले योग्य लोगों को मुफ्त में घर मिल सकेगा. जो जरूरी सुविधाओं से लैस होगा. कमेंसमेंट सर्टिफिकेट जारी होने के बाद पहले चरण का काम 7 साल में पूरा करने की उम्मीद जताई जा रही है. रिपोर्ट की मानें तो धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत झुग्गियों में रह रहे 6.5 लाख लोगों का पुनर्वास करना लक्ष्य है.

अक्टूबर में जारी हुआ था टेंडर 
ये पूरा प्रोजेक्ट करीब 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का है. साल 2019 में भी सरकार ने धारावी स्लम के रिडेवलमेंट के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया था. लेकिन फिर विभिन्न कारणों के चलते इसे टाल दिया गया. इसके बाद बीते अक्टूबर महीने में फिर से टेंडर जारी किया गया. इस बार प्रोजेक्ट के लिए तीन विदेशी कंपनी समेत कुल 8 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन बोली तीन कंपनियों ने ही जमा कीं. इनमें अडानी रियल्टी और डीएलएफ के अलावा नमन ग्रुप शामिल थी.

Adani के पास 134 अरब डॉलर की संपत्ति
Forbes के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. अडानी की नेटवर्थ 134.4 अरब डॉलर है. इसके साथ ही फोर्ब्स ने हालिया जारी Rich List India-2022 में भी गौतम अडानी को पहले पायदान पर बरकरार रखा है. जबकि देश के दूसरे सबसे अमीर इंसान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुकेश अंबानी हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...