11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedदरक रहा अडानी की दौलत का पहाड़, चंद घंटों में स्वाहा हुए...

दरक रहा अडानी की दौलत का पहाड़, चंद घंटों में स्वाहा हुए ₹ 4,55,46,32,50,000, शेयरों का आज भी ‘कत्लेआम’ जारी

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंजनबर्ग की रिपोर्ट ने ऐसी खलबली मचाई कि अडानी उठ नहीं पा रहे हैं। इस रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप की मुश्किलें जो शुरू हुई, अब तक वो खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। 22 फरवरी को भी गौतम अडानी के अधिकांश शेयर दवाब में देखने को मिल रहे हैं। अडानी की ओर से कोशिशें हो रही है निवेशकों का भरोसा जीतने की, लेकिन वो नाकाम हो रहे हैं। निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए अडानी पोर्ट्स ने 1500 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया है। गिरवी रखे शेयर भी छुड़ाए, लोन की प्रीपेमेंट की बात भी कही, लेकिन कुछ फायदा नहीं होता दिख रहा है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अडानी समूह के शेयरों का कंबाइंड मार्केट कैप में 13500 करोड़ डॉलर से अधिक गिर गया है। खुद गौतम अडानी की दौलत लगातार गिरती जा रही है।

अडानी की दौलत स्वाहा
अडानी के शेयरों में गिरावट का असर है कि बाजार खुलते ही गौतम अडानी की संपत्ति गिरने लगी। चंद घंटों में ही गौतम अडानी ने 5.5 अरब डॉलर यानी 4,55,46,32,50,000 रुपये गंवा दिए। गौतम अडानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 27 दिनों में अडानी ने आधे से अधिक दौलत गिरा दी है। कभी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति रहे गौतम अडानी की दौलत गिरकर 44.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में गौतम अडानी दूसरे नंबर से गिरकर 26वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

जितना अडानी के गंवाया, उतने में पाकिस्तान का हो जाता उद्धार
अडानी ने पिछले 27 दिनों में जितना गंवाया, उतने में पाकिस्तान अपने आधे कर्ज से उबर सकता है। पाकिस्तान पर कुल बाहरी कर्ज 121.75 अरब डॉलर है। वहीं 24 जनवरी से लेकर 20 फरवरी तक अडानी की दौलत 77.3 अरब डॉलर घट गई है। अडानी समूह के शेयरों में लगातार बिकवाली हावी है। अडानी समूह का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर तक गिर गया है।

शेयरों का आज भी ‘कत्लेआम’22 फरवरी को भी अडानी के शेयरों की पिटाई जारी रही है। बाजार खुलते ही अडानी एंटरप्राइजेज के य़ेर 7 फीसदी तक गिर गए। अडानी के सभी 10 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्डी, अडानी टोटल गैस, अडानी विल्मर में 5-5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं एनडीटीवी के शेयर 4 फीसदी से अधिक गिर चुके हैं। एसीसी सीमेंट 1.5 फीसदी गिर चुका है। अंबुजा सीमेंट 2 फीसदी गिर चुका है। अडानी पोर्ट्स 2 फीसदी नीचे गिर चुका है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 100 अरब डॉलर से अधिक गिरकर 8,20,915 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...