15.7 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedSC के फैसले पर अडानी का Tweet, बोले- 'सच सामने आएगा'... शेयरों...

SC के फैसले पर अडानी का Tweet, बोले- ‘सच सामने आएगा’… शेयरों में लगा अपर सर्किट!

Published on

नई दिल्ली,

एक ओर जहां हिंडनबर्ग द्वारा अडानी ग्रुप पर लगाए गए आरोपों की जांच करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. इसके साथ ही सेबी (SEBI) को शेयरों में गड़बड़ी के मामले की जांच रिपोर्ट 2 महीने में सौंपने का आदेश दिया है. इस फैसले का गौतम अडानी ने ट्वीट कर स्वागत किया है. इस बीच लगातार तीसरे दिन अडानी की कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली, जिनमें से 4 शेयरों में फिर अपर सर्किट लगा.

अडानी ने Tweet में कही बड़ी बात
हिंडनबर्ग के भंवर में फंसकर महीनेभर में भारी-भरकम संपत्ति गवांने के बाद जोरदार वापसी करते दिख रहे Gautam Adani ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने लिखा है, ‘Adani Group सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता है. इससे समयबद्ध तरीके से काम पूरा हो पाएगा और सच सामने आएगा.’

मंगलवार से शेयरों ने पकड़ी है रफ्तार
Adani Group के शेयरों में बीते 24 जनवरी 2023 को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद से सुनामी देखने को मिल रही थी. लेकिन इस सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार से कंपनी के शेयरों ने रफ्तार पकड़ी और जोरदार वापसी की. Adani Enterprises से लेकर Ambuja Cement तक के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है. गुरुवार को अडानी ग्रीन, अडानी पावर, अडानी बिल्मर और अडानी ट्रांसमिशन में अपर सर्किट लगा.

इन शेयरों में लगा अपर सर्किट
शेयरों में उछाल को देखें तो खबर लिखे जाने तक दोपहल 12.30 बजे तक Adani Green 4.99% की तेजी के साथ 535.00 रुपये पर, Adani Power 4.98% की उछाल के साथ 161.25 रुपये, Adani Wilmar 4.99% चढ़कर 398.65 रुपये और Adani Transmission 5.00% की बढ़त लेते हुए 708.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

अडानी के इन स्टॉक्स में भी तेजी
इसके अलावा अडानी ग्रुप के शेयरों में शामिल New Delhi Television Ltd (NDTV) के स्टॉक्स भी जबरदस्त 4.81% की तेजी लेते हुए 209.25 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहे थे. वहीं Adani Enterprises के शेयरों में 2.60% की तेजी आई थी और ये  1,605.00 रुपये पर पहुंच गए थे. Adani Total Gas के स्टॉक्स 2.61% की उछाल लेकर 730.20 रुपये पर और Adani Ports स्टॉक 1.18% चढ़कर 609.20 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. ACC Ltd के शेयरों में भी बढ़त देखने को मिल रही थी. ये 0.50% की तेजी के साथ 1,778.30 रुपये पर थे.

अमीरों की लिस्ट में ऊपर चढ़ रहे अडानी
बीते कारोबारी दिन भी गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे. शेयरों की कीमतें चढ़ने के साथ ही गौतम अडानी की नेटवर्थ पर भी इसका असर दिखने लगा है. बुधवार को शेयरों में तेजी के बीच उन्होंने अमीरों की लिस्ट में 4 पायदान की छलांग लगाते हुए Top-30 में एंट्री ली थी. वहीं Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, अब वे 2 पायदान और ऊपर चढ़कर लिस्ट में 28वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

Latest articles

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

भोपाल किराना कारोबारी हत्याकांड : गोली नहीं, रॉड सीने के आर-पार होने से हार्ट पंचर हुआ, 50 लाख के लेनदेन पर भी जांच

भोपाल। भोपाल में किराना कारोबारी मोहम्मद हनीफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...