17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedसुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आदित्य ठाकरे ने दायर की याचिका,...

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आदित्य ठाकरे ने दायर की याचिका, कहा- फैसले से पहले कोर्ट हमारा पक्ष सुने

Published on

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने बॉम्बे हाई कोर्ट से अनुरोध किया है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर कोई भी आदेश पारित करने से पहले उनका पक्ष सुना जाए। वकील राहुल अरोटे के माध्यम से 13 अक्टूबर को दायर अपनी याचिका में ठाकरे ने कहा कि जनहित याचिका सुनवाई योग्य नहीं है क्योंकि सरकारी एजेंसी पहले ही मामले की जांच कर रही है।

सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था
इस साल सितंबर में ‘सुप्रीम कोर्ट एंड हाई कोर्ट लिटिगेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष राशिद खान पठान के माध्यम से दायर जनहित याचिका में दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की ‘रहस्यमय’ मौत के संबंध में आदित्य ठाकरे की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग की गई थी।

हाई कोर्ट के सामने नहीं हुई जनहित याचिका की सुनवाई
जनहित याचिका अभी सुनवाई के लिए हाई कोर्ट के समक्ष पेश नहीं की गई है। अरोटे ने कहा, ‘हमने एक हस्तक्षेप आवेदन दायर किया है जिसमें कहा गया है कि कोई भी आदेश पारित करने से पहले हमारा पक्ष सुना जाना चाहिए। हमने कहा है कि जनहित याचिका सुनवाई योग्य नहीं है क्योंकि सीबीआई पहले से ही सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही है।’

जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश देने की मांग
उन्होंने कहा कि किसी जनहित याचिका पर कोई आदेश कैसे पारित किया जा सकता है, जब एक सरकारी एजेंसी पहले से ही जांच में लगी हुई है। जनहित याचिका में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ठाकरे से पूछताछ करने और एक व्यापक जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...