21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedबिग बॉस 17 में होगी एडल्ट कंटेंट स्टार शिल्पा सेठी की एंट्री,...

बिग बॉस 17 में होगी एडल्ट कंटेंट स्टार शिल्पा सेठी की एंट्री, शो से पूरा होगा ख्वाब?

Published on

बिग बॉस फैंस को हर साल शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब फैंस दिल थाम कर ‘बिग बॉस 17’ के लिए तैयार बैठे हैं. शो के लिए अब तक कई बड़े-बड़े नाम सामने आ चुके हैं. टेलीविजन एक्ट्रेसेस और यूट्यूबर्स के बीच बिग बॉस में एडल्ट कंटेंट क्रिएटर शिल्पा सेठी की भी एंट्री होने वाली है.

बिग बॉस हाउस में आएंगी शिल्पा सेठी
सलमान खान एक बार फिर पुराने स्टाइल और नए तेवर के साथ बिग बॉस 17 में धमाल मचाने को तैयार हैं. इस सीजन शो में कई बड़े और जाने-माने चेहरे दिखेंगे. इस लिस्ट में एडल्ट कंटेंट क्रिएटर शिल्पा सेठी का नाम भी जुड़ गया है. सनी लियोनी और पामेला एंडरसन के बाद शिल्पा शो की सबसे स्ट्रांग एडल्ट कंटेंट स्टार्स में से एक हैं.

शिल्पा को भारत की किम कार्दशियां के तौर पर जाना जाता है. वो सबसे लोकप्रिय अमेरिकी-भारतीय प्रभावशाली हस्तियों में से एक हैं. वो अपनी प्लस साइज बॉडी को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हैं. वो अपने यूनीक स्टाइल के कंटेंट की वजह से तमाम लोगों को अपना फैन बना चुकी हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें MsSethii के नाम से जानते हैं.

शिल्पा खुद को बताती हैं सबसे खराब
अपने कंटेंट के दम पर शिल्पा तमाम लोगों की चहेती बन चुकी हैं. पर इंस्टाग्राम बायो में वो खुद को सबसे बुरी भारतीय बताती हैं. उनका जन्म हिंदुस्तान में हुआ था, लेकिन परवरिश अमेरिका में हुई. उन्होंने कंटेंट क्रिएटर की जर्नी टिक टॉक से शुरू की थी. जहां उन्होंने अपने फनी वीडियो से काफी लोकप्रियता हासिल की. इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एंट्री ली और देखते ही 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स बना लिए.

शिल्पा अब कई मैगजीन के कवर पेज का हिस्सा बन चुकी हैं. पर असल में एक्ट्रेस बनने की ख्वाहिश रखती हैं. अब देखना होगा कि सलमान खान के शो पर आकर उनका सपना पूरा होता है या फिर अधूरा रह जाता है. ‘बिग बॉस 17’ 15 अक्टूबर से कलर्स टेलीविजन पर टेलीकास्ट होगा. शिल्पा सेठी के अलावा शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और यूट्यूबर अरमान मलिक-पायल मलिक का नाम कंफर्म हो चुका है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...