11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorized5 महीने बाद अडानी ने खोली हिंडनबर्ग की पोल, कहा-हमारे शेयर गिराकर...

5 महीने बाद अडानी ने खोली हिंडनबर्ग की पोल, कहा-हमारे शेयर गिराकर कमाया मुनाफा

Published on

नई दिल्ली

अडानी समूह को भारी नुकसान पहुंचाने वाले अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग को लेकर गौतम अडानी ने पोल खोल दी है । अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी ने हिंडनबर्ग को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए उसके मंसूबों पर सवाल उठाया है। अडानी ग्रुप ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अपनी एनुअल रिपोर्ट जारी करते हुए गौतम अडानी ने शेयरहोल्डर्स से कहा कि हिंडनबर्ग ने जानबूझ कर मुनाफा कमाने के मकसद से कंपनी के खिलाफ गलत और भ्रामक रिपोर्ट पेश की थी।

अडानी का पलटवार
गौतम अडानी ने कहा कि कंपनी को बदनाम करने के मकसद से अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म ने जानबूझ कर ये रिपोर्ट जारी की, ताकि कंपनी को नुकसान हो। कंपनी के शेयर लुढ़क जाए और वो शेयरों को जानबूझकर नीचे गिराकर मुनाफा कमाए। हिंडनबर्ग ने सोची समझी साजिश के तहत गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले अपनी रिपोर्ट जारी की, जबकि ये ऐसा वक्त था, जब ग्रुप इतिहास का सबसे बड़ा एफपीओ लाने की तैयारी कर रहा था। हिंडनबर्ग का असली मकसद कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचकर उसके शेयरों को गिराना था।

गौतम अडानी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के पांच महीने बाद अब खुलकर बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से सब्सक्राइब्ड होने के बावजूद हमने एफपीओ को वापस लेने का फैसला लिया, ताकि निवेशकों के हितों की रक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि हमने इस रिपोर्ट के आने के तुरंत बाद उसकी खंडन किया था, लेकिन फिर भी विभिन्न न्यूज और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर झूठी अफवाहें, कहानियों फैलाई गई, जिसके चलते कंपनी को भारी नुकसान हुआ। कंपनी को मुश्किल का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग की झूठी रिपोर्ट के चलते सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई। जिसे समूह द्वारा कोई रेगूलेटरी फेल्योर नहीं मिला। सेबी को अभी अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। हमें अपने गवर्नेंस और डिस्क्लोजर स्टैंडर्ड को लेकर आश्वस्त हैं। गौरतलब है कि 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर शेयर मैनिपुलेशन, फ्रॉड ट्रांजेक्शन, अकाउंटिंग फ्रॉड जैसे गंभीर आरोप लगाए। इस रिपोर्ट के कारण कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ। कंपनी का मार्केट कैप धड़ाम हो गया। गौतम अडानी का नेटवर्थ इतना गिरा कि वो दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर से खिसककर 35वें नंबर पर पहुंच गया।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...