18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedशालीन से झगड़े के बाद बिग बॉस ने स्टैन को दी बड़ी...

शालीन से झगड़े के बाद बिग बॉस ने स्टैन को दी बड़ी सजा, पहले कन्फेशन रूम में लगाई थी फटकार

Published on

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 में आपने देखा कि कैसे शालीन भनोट और एमसी स्टैन की लड़ाई में शिव ठाकरे बीच में आए। उन्होंने शालीन से स्टैन को छुड़ाया और इस बीच जो हुआ उसका मुद्दा अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी ने बना दिया। साथ ही शालीन भनोट भी हां में हां मिलाने लगे। हालांकि बिग बॉस ने कन्फेशन रूम में बुलाकर बताया कि शिव सिर्फ छुड़ा रहे थे। लेकिन एमसी स्टैन को उन्होंने फटकारा था। जबकि शालीन उनको बेघर करने की मांग कर रहे थे। हालांकि ऐसा तो नहीं हुआ लेकिन बिग बॉस ने उनको सजा दे दी है।

बिग बॉस के घर में हिंसा होना अब लगता है आम बात हो गई है। इंसान को हल्की-सी ठोकर भी लग जाए तो वह उसे हिंसा का नाम दे देता है। जैसा शुरू में अर्चना गौतम ने शालीन भनोट के साथ किया। कैप्टेंसी के टास्क में शालीन सूटकेस लेकर जा रहे थे। बीच में अर्चना गौतम आ गई थीं। अब अग्रेशन में शालीन का वो सूटकेस अर्चना को लग गया। इसके बाद पूरा घर शालीन के खिलाफ खड़ा हो गया। उन्होंने अर्चना गौतम का साथ दिया और शालीन को बेघर करने की मांग की। हालांकि बिग बॉस ने ऐसा नहीं किया। बस उनको सजा के तौर पर सभी कैप्टेंसी टास्क से हटा दिया और दो हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया।

बिग बॉस ने दी एमसी स्टैन को सजा
अब एमसी स्टैन और शालीन भनोट के केस में भी हुआ। टीना को लगी चोट में ये दो बेचारे घायल हो गए। गाली-गलौज से शुरू हुई इनकी तू-तू-मैं-मैं हाथापाई तक जा पहुंची। शालीन भनोट को एमसी स्टैन ने शायद मारा भी जिसके बाद उनको बेघर करने की मांग उठने लगी। लेकिन बिग बॉस ने ऐसा नहीं किया। बल्कि स्टैन को 4 हफ्तों के लिए नॉमिनेट कर दिया। मतलब एक महीना अब वो बेघर होने के लिए सीधे-सीधे नॉमिनेट हो गए हैं। वैसे उनका कुछ होना नहीं है क्योंकि उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है। हां मेकर्स बीच में निकालना चाहें तो वो अलग बात है।

गौतम विज हुए बिग बॉस से बेघर
बता दें कि सुम्बुल को भी सलमान ने जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने ये नेशनल टेलीविजन पर बता दिया है कि एक्ट्रेस शालीन को प्यार करती हैं। वह उनसे ऑब्सेस्ड हैं। साथ ही शालीन को भी सुनाया है। वह अब तो घर जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कल भी बिग बॉस से वह वॉलेंट्री एग्जिट की बात कर चुके हैं। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या-क्या क्लॉज हैं, तो उन्होंने जो-जो बताया सब फर्जी निकला। सलमान खान आज शनिवार का वार में ये पोल भी खोलते दिखाई देंगे। वैसे गौतम विज बेघर हो चुके हैं। शालीन भनोट कहीं नहीं जा रहे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...