25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedअडानी के बाद अब अंबानी की कंपनी पर LIC ने लगाया बड़ा...

अडानी के बाद अब अंबानी की कंपनी पर LIC ने लगाया बड़ा दांव, Jio फाइनेंशियल सर्विस में खरीदी हिस्सेदारी

Published on

नई दिल्ली

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम यानी कि एलआईसी (LIC) ने मुकेश अंबानी की कंपनी में बड़ा निवेश किया है। पहले अडानी की कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने के बाद अब एलआईसी ने रिलायंस में निवेश किया है। एलआईईसी ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) में 6.66 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है। एलआईसी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक एलआईसी ने ये हिस्सेदारी डीमर्जर प्रोसेस के जरिए हासिल की है। एलआईसी की ओर से शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी गई है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में निवेश
जियो फाइनेंशियल के अलावा 30 जून तक एलआईसी के पास रिलायंस की 6.49 फीसदी हिस्सेदारी है। आपको बता दें कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज हाल ही में रिलायंस ने अलग होकर शेयर बाजार में लिस्ट हुई है। 21 अगस्त को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर बाजार में दस्तक की है। बीएसई पर इसके शेयर 265 रुपये और एनएसई पर 262 रुपए प्रति शेयर लिस्ट हुए। हालांकि शेयर बाजार में इसका स्वागत कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। लगातार दो दिन कंपनी के शेयर लोअर सर्किट लगा है।

बाजार को दी गई जानकारी में एलआईसी ने बताया है कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में हिस्सेदारी लेने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के 4.68 फीसदी शेयरों के डीमर्ज होने के बदले में मिली रकम का उन्होंने इस्तेमाल किया है। इल खबर के आने के बाद एलआईसी के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली हैं। एलआईसी के शेयर आज एक फीसदी से ज्यादा चढ़कर कारोबार करते रहे। दोपहर बाद एलआईसी का शेयर 11.60 रुपये या 1.78 फीसदी की तेजी के साथ 663.75 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। वहीं जियो के शेयर में दूसरे दिन भी लोअर सर्किट लगा। एनएसई पर JIOFIN के शेयर 12.45 रुपये या 5 फीसदी गिरकर 236.45 रुपये पर पहुंच गए तो वहीं बीएसई पर 4.99 फीसदी की गिरावट के साथ 239.20 रुपये पर पहुंच गए।

अडानी में एलआईसी का निवेश
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी और प्रमुख इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर LIC ने अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में बड़ा निवेश किया हुआ है, जिसे लेकर खूब हंगामा भी हुआ। जब अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने अडानी समूह को लेकर अपनी निगेटिव रिपोर्ट जारी की, उसके बाद कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने अडानी की कंपनियों में एलआईसी के निवेश को लेकर सवाल उठाए। एलआईसी ने अडानी की कई कंपनियों में निवेश किया है। अडानी पोर्ट्स में LIC का 14,463 करोड़ रुपए का निवेश है। वहीं अडानी की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में उसके निवेश की वैल्यू 12782 करोड़ रुपए है। एलआईसी ने अंबुजा सीमेंट में 5337 करोड़ रुपए निवेश किए हैं तो एसीसी में उसके निवेश की वैल्यू 2189 करोड़ रुपए । इसके अलावा अडानी ग्रीन एनर्जी में 2123 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...