11.5 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedआखिर सच साबित हुई हिंडनबर्ग की भविष्यवाणी, जैसा रिपोर्ट में किया था...

आखिर सच साबित हुई हिंडनबर्ग की भविष्यवाणी, जैसा रिपोर्ट में किया था दावा वहीं आकर रुके अडानी ग्रुप के शेयर

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी फर्म ह‍िंंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी ग्रुप काफी चर्चा में रहा है। 24 जनवरी को इस र‍िपोर्ट के आने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट हो रही है। अमेरिकी रिसर्च एजेंसी हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट जारी कर अडानी समूह पर धोखाधड़ी और स्टॉक मैनिप्यूलेशन के आरोप लगाए थे।

ये रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के निवेशकों में खलबली मच गई और शेयरों में भारी गिरावट देखी गयी। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमीरों की लिस्ट में अडानी का नाम टॉप 25 स्थान पर कहीं नहीं हैं। अब इस रिपोर्ट के पब्लिश हुए एक महीना हो गया है और अडानी के शेयर भी इस दौरान गिरते-गिरते उसी लेवल पर आ गए है, जैसा कि रिपोर्ट में दावा किया गया था। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के सामने आने के बाद से अडानी की कुल संपत्ति में क़रीब 75 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

अब किस हालत में है अडानी समूह ?
अमेरिकी रिसर्च एजेंसी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी समूह ने इसे एक साजिश बताया था हालांकि जैसा रिपोर्ट में कहा गया था अब अडानी समूह उस ही दौर से गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। अडानी समूह के तीन शेयरों में इस एक महीने के भीतर भारी गिरावट दर्ज हुई है। इ इनमें अडानी टोटल गैस, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी ट्रांसमिशन शामिल हैं।

अडानी टोटल गैस को मार्केट मार्केट वैल्यू में 3.44 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इन तीनों शेयरों में 24 जनवरी के बाद से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।अडानी ट्रांसमिशन का 2.28 लाख करोड़ रुपये और ग्रीन एनर्जी का 2.26 लाख करोड़ का घाटा हुआ है। अदानी ट्रांसमिशन का 2.28 लाख करोड़ रुपये और अदानी ग्रीन एनर्जी का 2.26 लाख करोड़ रुपये कम हुआ है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक इस साल की शुरूआत में अडानी कंपनियों का कुल बाज़ार मूल्य क़रीब 20 ट्रिलियन था जो अब घटकर 7.6 ट्रिलियन रह गया है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...