12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedआखिर ऐसा क्या हुआ कि एक बार फिर लुढ़क रहे अडानी के...

आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक बार फिर लुढ़क रहे अडानी के शेयर?

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप के स्टॉक्स लगातार लुढ़क रहे हैं। आज भी कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन अडानी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर खुले हैं। शेयरों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग के कहर से अभी अडानी ग्रुप पूरी तरह निकल नहीं पाया है। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई थी। इसके बाद से अडानी के शेयरों में लगातार भारी गिरावट देखी गई थी। इस बीच कई शेयर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे। अब दोबारा अडानी के शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है। आइए देखते हैं आज अडानी के शेयरों का क्या हाल है।

गिरावट के साथ खुले ये स्टॉक्स
आज अडानी ग्रुप की सभी 10 कंपनियेां के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज  में 1.02% की गिरावट है। यह शेयर 1,824.05 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयर भी गिरावट के साथ 921.55 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी पोर्ट्स (APSEZ) के शेयर भी लाल निशान पर खुले हैं। यह शेयर 662.65 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी पॉवर (Adani Power) के शेयर भी गिरावट के साथ 194.85 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयर भी लाल निशान पर खुले हैं। यह शेयर 916.10 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

NDTV में हल्की बढ़त
अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 997.15 रुपये के स्तर पर गिरावट के साथ खुले हैं। अडानी विल्मर के शेयरों में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। यह शेयर 997.15 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहे हैं। अंबुजा सीमेंट के शेयर गिरावट के बीच 378.40 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। एनडीटीवी (NDTV) के शेयर भी लाल निशान पर खुले थे। हालांकि अब उनमें हल्की तेजी देखी जा रही है। यह 184.45 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। एसीसी (ACC) के शेयर भी गिरावट के साथ 1,726.05 रुपये के स्तर पर हैं।

गौतम अडानी की नेटवर्थ भी घटी
शेयरों में गिरावट के बीच गौतम अडानी की नेटवर्थ भी कम हुई है। गौतम अडानी अभी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 21वें नंबर पर हैं। कभी गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुआ करते थे। अभी अडानी की नेटवर्थ 59.1 अरब डॉलर है। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी की नेटवर्थ काफी कम हुई है। अडानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में टॉप 20 से भी बाहर हो गए हैँ।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...